sundarkand

Hindi Diwas 2023: भारत में हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (14:39 IST)
Hindi diwas 2023: आज हिंदी का वर्चस्‍व देश से अधिक विदेशों में बढ़ रहा है। अमेरिका में हिंदी भाषा दो अन्य भाषा के साथ बोली जाती है, वो है तमिल और गुजराती। भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। विदेशों में हिंदी का बोलबाला बढ़ रहा है लेकिन स्‍वदेश में उसकी गरिमा घटती जा रही है। आजादी के बाद से इस दिवस को मनाया जा रहा है...।

आइए जानते हैं भारत में 14 सितंबर को ही क्‍यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?

गौरतलब है कि भारत बहुआयामी देश है। यहां हर वर्ग, हर धर्म को अपने त्‍योहार और बोली बोलने का अधिकार है...लेकिन आधिकारिक भाषा को लेकर समस्‍या गहराती गई। गहन विचार-विमर्श के बाद अंग्रेजी के साथ हिंदी को राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा तय किया गया। 
 
14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को अंग्रेजी के साथ राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकृति मिली। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे ऐतिहासिक दिन घोषित किया। इसीलिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। गौरतलब है कि 1949 के बाद 1950, 1951 और 1952 में हिंदी दिवस नहीं मनाया गया था। वहीं 1953 में आधिकारिक रूप से पहला हिंदी दिवस मनाया गया।
 
इसलिए 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस : जब अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश आजाद हुआ था, तो वह अपने कल्चर को भारत में ही छोड़कर चला गया था। तब से अधिकतर सरकारी कार्य अंग्रेजी भाषा में ही किए जा रहे थे, लेकिन वह स्‍वीकार्य नहीं था। 6 दिसंबर 1946 को आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए एक गठन किया गया था। 
 
जिसमें मुख्‍य भूमिका में सच्चिदानंद सिन्‍हा अंतरिम अध्‍यक्ष थे। जिनके बाद राजेंद्र प्रसाद को अध्‍यक्ष चुना गया था। वहीं भीमराव आंबेडकर संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरपर्सन थे। संविधान तैयार करने के दौरान एक सबसे बड़ा मुद्दा उठा संविधान में आधिकारिक भाषा किसे चुना जाएं। 
 
जब हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जा रहा था, तब मुख्‍य रूप से दक्षिणी राज्‍यों और पूर्वोत्‍तर में हिंदी के विरूद्ध आवाज उठी थी। हालांकि आज भी हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा नहीं मिला है। उत्‍तर भारत और पश्चिमी भाषा में हिंदी बोलचाल की आम भाषा है। लेकिन आज भी हिंदी भाषा राजभाषा के दर्जे से वंचित है। तब से हिंदी प्रेमी इस दिन को गर्व के साथ मनाते हैं और बधाई देते हैं। अत: 14 सितंबर को ही हिन्दी दिवस मनाया जाता है। 

ALSO READ: Happy Hindi Diwas : हिन्दी दिवस के शुभकामना संदेश, यहां पढ़ें

ALSO READ: Hindi diwas essay in hindi : हिंदी दिवस पर निबंध हिंदी में

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

अगला लेख