ramcharitmanas

अमेरिका से आए छात्र भारत में सीख रहे हैं हिन्दी (वीडियो)

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2015 (15:36 IST)
14 सितंबर को देश भर में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। हिन्दी को मान-सम्मान देने के लिए विभिन्न मंचों से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जहां एक ओर देश की भावी पीढ़ी हिन्दी से दूर होती जा रही है वहीं हमें इंदौर के डेली कॉलेज में मिले अमेरिका से आए 5 ऐसे छात्र जो हिन्दी सीख रहे हैं, समझ रहे हैं, भारतीय संस्कृति को विशेष उत्सुकता से निहार रहे हैं। उनका भारत आकर हिन्दी को सीखना सुखद बयार की तरह महसूस हुआ। विशेषकर हिन्दी दिवस के अवसर पर जब हमने उनसे बात की तो वे हिन्दी के प्रति अपना प्यार दर्शाने से पीछे नहीं हटे। 
 

 

 
अभी इन छात्रों को हिन्दी सीखते हुए मात्र 1 महीना हुआ है और इन्होंने छोटी-छोटी कविताएं, गीत और वाक्य बनाना सीखा है। ये 5 छात्र मिलकर 'हम होंगे कामयाब' गीत बड़े उत्साह से गुनगुनाते हैं। इन्होंने पिछले दिनों रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया। इन छात्रों ने हमें 5 रंग, 5 फल, 5 फूल और 5 त्योहार के नाम थोड़ी झिझक के साथ बताए। इनमें हमने हिन्दी न बोल पाने का सात्विक संकोच देखा। जबकि समय सीमा के मान से इन छात्रों की सीखने की प्रगति से इनके प्रोफेसर बड़े संतुष्ट नजर आए। प्रोफेसर प्रशांत त्रिपाठी, प्रोफेसर अपूर्वा बैनर्जी और प्रोफेसर विजय राजोपाध्याय ने बताया कि यह छात्र भारतीय छात्रों के घर में रहकर भारत की संपूर्ण संस्कृति को जान रहे हैं। इन छात्रों को भारतीय परिवार के ही नियम मानने होते हैं। इन सभी छात्रों ने माना कि इन्हें हिन्दी लिखना, बोलना, पढ़ना और सुनना पसंद है। हैली कॉस्केला, जैरी, माइकल, विलियम होजर, हैजल लोपेज से बातचीत का देखिए वीडियो-   
 

लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?