kundali milan
✕

प्रवासी की कलम से

संघर्षमय जीवन का मार्मिक दस्तावेज

Written By ND
Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2009 (10:47 IST)
राजेन्द्र उपाध्या य
ND
बादल सरकार भारतीय रंगमंच की एक विभूति हैं। बादल सरकार पेशे से इंजीनियर रहे हैं। वे टाउन प्लानिंग के प्रशिक्षण के लिए सितंबर 1957 से सितंबर 1959 तक लंदन में रहे। विदेश में अकेले रहने का उनका यह अनुभव एक साथ कड़वा और मीठा था, जिसका बयान उन्होंने अपनी डायरी में किया, जो इतने वर्षों बाद वर्ष 2006 में 'प्रबासेर हिजिबिजि' नाम से बांग्ला में प्रकाशित हुई।

इसी डायरी का अनुवाद हिंदी की जानी-मानी रंगकर्मी प्रतिभा अग्रवाल ने 'प्रवासी की कलम से' नाम से किया है। यह उनके संघर्षमय जीवन के एक कालखंड का अत्यंत मार्मिक और प्रामाणिक दस्तावेज है। इसमें उनके पत्रों का भी संग्रह किया गया है जिससे हम उनके व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके संवेदनशील रंगकर्मी की संरचना को समझने की शुरुआत भी कर सकते हैं।

ग्रंथ में एक जगह उन्होंने लिखा है कि जो बातें दूसरों से कही जा सकती थीं, वे पत्रों के माध्यम से कही गई हैं और जो किसी से नहीं कही जा सकीं, वे डायरी में उतर आईं और जो डायरी में भी नहीं कहीं जा सकीं वे कविताओं का बाना पहनकर व्यक्त हुई हैं। इसमें संग्रहीत कविताएँ भी एक संघर्षशील रंगकर्मी को समझने में बड़ी मदद करती हैं।

अनुवादक ने इस सारी सामग्री को काल क्रमानुसार रखा है। एक जगह वे लिखते हैं-'जीवित रहने के लिए मनुष्य को क्या विश्वास की जरूरत होती है? भगवान में विश्वास, आदर्श में विश्वास, काम में विश्वास, मनुष्य में विश्वास, विप्लव में विश्वास, अपने ऊपर विश्वास, प्रेम पर विश्वास?' इनमें से कौन सा विश्वास आज मुझमें है? क्या कह सकता हूँ? जीवन में विश्वास? वह भी है क्या? असल में जीवित रहने का अर्थ कितना सा है।

सन 1957 से 1967 तक के दौर की राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में एक संवेदनशील मन की छटपटाहट भी इनमें उजागर होती है। पुस्तक में अगर कुछ चित्र भी दे दिए जाते तो इसका महत्व और बढ़ जाता। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा प्रकाशित 300 पृष्ठ की इस पुस्तक का 300 रुपए मूल्य उचित रखा गया है। रंगमंच के आम छात्रों के लिए इसका पेपरबैक संस्करण निकाला जाना चाहिए।

पुस्तक : प्रवासी की कलम से
लेखक : बादल सरकार
अनुवाद : प्रतिभा अग्रवाल
प्रकाशक : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली
मूल्य : 300 रुपए

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक