dharma sangrah
✕

यह 5 खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, रोज खाते हैं आप !

Updated: मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (15:20 IST)
आप क्या खाते हैं, उसका असर आपकी सेहत और जीवनशैली पर साफ तौर पर नजर आता है। खान-पान में कुछ फूड कॉम्बिनेशन परंपरागत रूप से चले आ रहे हैं जैसे- दाल-बाटी, दही-पराठा या उत्तर प्रदेश में जाएं तो लिट्टी-चोखा आदि। लेकिन वर्तमान में भी कुछ फूड कॉम्बिनेशन प्रचलित हो गए हैं, जो आपकी सेहत पर बेहद बुरा असर डालते हैं। जानिए कौन से हैं वे 5 फूड कॉम्बिनेशन - 

यह भी पढ़ें :  कहीं आपको तो नहीं किडनी कैंसर! जरूर जानें 5 बातें
 
1 ब्रेड के साथ जैम - हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन में और कई बार बड़े होकर भी इसका आनंद लिया है। लेकिन यह सेहत के लिए किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं है। मैदे से तैयार की गई सफेद ब्रेड के साथ जैम, जिसमें सिर्फ शकर होती है, वह भी फ्लेवर के साथ। यह आपको हाई और लो शुगर जैसी समस्याएं दे सकती है। अगर आपको इसे खाना ही है, तो ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करें, जिसमें यीस्ट नहीं होता। जैम का कोई विकल्प नहीं है।
 
2 सोडा और पिज्जा - इस डाइट में आप स्टार्च, प्रोटीन और कार्ब्स को एक ही बार में ले रहे हैं, वह भी अपने पाचन तंत्र पर अतिरिक्त भार देने के साथ-साथ। पिज्जा के साथ अगर आपको सोडा या कोल्ड्र‍िंक पीने का शौ‍क है तो आप अपने पाचन तंत्र की प्रक्रिया को और भी धीमा करने का काम कर रहे हैं जिसमें पेट का फूलना या भरा-भरा महसूस होना बेहद आम है।
 
 
यह भी पढ़ें :  मौज-मस्ती के साथ फिट रहने का नया तरीका - जुम्बा
 
3 चीज और पास्ता - आप पास्ता खाने के शौकीन हैं? तो आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि इसके साथ टमाटर और चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह वसा के पाचन में कई तरह से अड़चन पैदा करते हैं जो पास्ता में पाया जाता है। इसके बजाए अगर आप पास्ता में हरी और बेक्ड वेजिटेबल का प्रयोग करेंगे, तो यह ज्यादा सेहतमंद हो सकता है।
 
4 चॉकलेट मिल्क - कोकोआ में ऑक्जेलिक एसिड होता है जो आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करता है। जब आप इसे दूध या ऐसे अन्य पदार्थ के साथ लेते हैं, जो शरीर के लिए कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है, तो यह ऑक्जेलेट क्रिस्टल में बदलकर आपकी किेडनी के लिए समस्या पैदा कर सकता है। अगर आपको हॉट चॉकलेट पसंद है, तो आप इसे स्किम्ड मिल्क के साथ ले सकते हैं।
 
यह भी पढ़ें :  चॉकलेट रखेगी सेहत और ब्यूटी बरकरार, ये रहे 7 लाभ
5 नाश्ते के साथ संतरे का जूस - कई लोग सुबह के नाश्ते के साथ-साथ संतरे का जूस लेते हैं, लेकिन यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिहाज से सही नहीं है। इससे आप भारीपन महसूस कर सकते हैं। संतरे के जूस में मौजूद अम्ल, कार्ब्स के पाचन को बाधित कर सकता है। अगर आप नाश्ते और जूस में लगभग एक घंटे का अंतराल रखते हैं, तो यह नुकसान नहीं होगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख