Hanuman Chalisa

ठंड में खाएं मिले जुले अनाज की रोटी, मिलेंगे ये 5 फायदे

multigrain roti
 
वैसे भी मिले-जुले अनाज यानी मल्टी ग्रेन का सेवन करना सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि इससे शरीर को अ‍नगिनत फायदे होते हैं। अत: ठंड के दिनों में ज्वार, बाजरा, मक्का, जौ, सोयाबीन, तिल, चना, चावल आदि को मिक्स करके इसका आटा तैयार करें तथा इससे बनी रोटी खाने से आपको मिलेंगे ये खास सेहत फायदे, जानिए यहां... 
 
1 सामान्य आटे को खाने से आपको सीमित मात्रा में ही पोषण मिल पाता है और मल्टीग्रेन आटा या उससे बना भोजन करने से आपके शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की एक साथ पूर्ति हो जाती है। 
 
2 मल्टी ग्रेन से बने व्यंजन खाने से शरीर को अधिक फाइबर मिलता है, जो कि वजन कम करने और मोटापा घटाने में बेहद सहायक होता है। इसके प्रयोग से आप जल्दी दुबले हो सकते हैं।
 
3 मल्टी ग्रेन का उपयोग डायबिटीज तथा उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इतना ही नहीं यह शरीर में वसा का जमाव भी नहीं होने देता। अत: आप अधिक समय तंदुरुस्त रहते हैं। 
 
4 मिला जुला अनाज आटे के रूप प्रयोग करने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने में मदद करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। 
 
5 शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों की आपूर्ति मल्टी ग्रेन करता है, जिससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होकर बीमारियां दूर रहती हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

multigrain benefits
 
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख