Hanuman Chalisa

कटहल के यह 10 फायदे तो आपको पता होना चाहिए

सब्जियों में कटहल को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। सब्जी हो या अचार, पकौड़े हों या फिर अन्य स्वादिष्ट व्यंजन, यह हर रूप में ढल जाता है अपने शौकीनों के लिए। इसके स्वाद के तो आप दीवाने होंगे ही, इसके 10 गुणों को जानने के बाद आप इसके और भी दीवाने हो जाएंगे। जरा एक नजर इन पर भी डाल लीजिए - 
 
1. कटहल के अंदर कई पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं जैसे, विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक आदि। इसमें खूब सारा फाइबर पाया जाता है। 
 
2. इसमें बिल्‍कुल भी कैलोरी नहीं होती है। पके हुए कटहल के पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबाला जाए और इस मिश्रण को ठंडा कर एक गिलास पीने से ताजगी आती है, यह दिल के रोगियों के लिये उपयोगी माना जाता है।
 
3. कटहल में पोटैशियम पाया जाता है जो कि दिल की हर समस्‍या को दूर करता है क्‍योंकि यह ब्‍लड प्रेशर को कम कर देता है।
 
4. इस रेशेदार फल में काफी आयरन पाया जाता है। यह एनीमिया दूर करता है। शरीर में रक्तसंचार बढ़ाता है।
 
5. इसकी जड़ अस्‍थमा के रोगियो के लिए लाभदायक मानी जाती है इसकी जड़ को पानी के साथ उबाल कर बचा हुआ पानी छान कर लेने से अस्‍थमा पर नियंत्रण होता है।


6. थायराइड के लिए भी कटहल उत्तम है इसमें मौजूद सूक्ष्म खनिज और कॉपर थायराइड चयापचय के लिये प्रभावशाली होता है।
 
7. हड्डियों के लिए यह फल बहुत गुणकारी होता है। इसमें मौजूद मैग्‍नीशियम हड्डी में मजबूती लाता है तथा भविष्‍य में ऑस्‍टियोपोरोसिस की समस्‍या से बचाता है।
 
8. इसमें विटामिन सी और ए पाया जाता है अत: रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में इसका कोई सानी नहीं है। यहां तक कि  यह बैक्‍टेरियल और वाइरल इंफेक्‍शन से बचाता है।
 
9. कटहल अल्‍सर और पाचन संबंधी समस्‍या को दूर करता है। कब्‍ज की समस्‍या को दूर करने में भी इसका जवाब नहीं। 
 
10. इसका स्‍वास्‍थ्‍य लाभ आंखों तथा त्‍वचा पर स्पष्ट देखने को मिलता है। इस फल में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा निखरती है। 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में 10 रोचक तथ्य

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

अगला लेख