Hanuman Chalisa

चाव से खाते हैं चाऊमीन? तो खाना तो दूर देखेंगे भी नहीं इसकी तरफ

चाइनीज के शौकीनों की कमी नहीं है, भई स्वाद ही ऐसा है इसका। बेशक आपको भी चाइनीज खाना पसंद होगा और बच्चे तो इसके दीवाने होते हैं। अगर आए दिन चाऊमिन खाना आपकी आदत में शुमार है या ये आपके लंच या डिनर का हिस्सा बन चुका है, तो बुरा मत मानिएगा ये आपकी सेहत के लिए मुसीबत बन सकता है।
 
जी हां, भले ही आपको यकीन न हो, लेकिन ये चाऊमीन आपकी सेहत, बॉडी और स्टमक के लिए जहर की तरह है। चलिए जानते हैं इसके नुकसान - 
 
1 इसका सबसे बड़ा नुकसान तो आप कब्ज के रूप में महसूस करते हैं। चूंकि ये मैदे का बना होता है इसलिए आंतों में चिपकता है और कब्ज पैदा करता है जिससे आपका पेट पूरी तरह साफ नहीं होता। इसके कुछ टुकड़े शरीर के अपेंडिक्स पर असर डालकर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। 
 
2 यह मोटापे का कारण बन सकता है। इसे खाने से बॉडी में बैड कोलेस्‍ट्रॉल बनने लगता है और आपका वजन बढ़ जाता है, जो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है।
 
3 इसमें प्रयोग किया जाने वाला अजीनोमोटो आपकी हड्डियों के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। यह आपकी हड्डियों को कमजोर कर इन्हें गला सकता है।
 
4 इसमें प्रयोग की जाने वाली सब्जियां कई बार साफ की हुई नहीं होती और कई तरह के कीटाणु इसमें हो सकते हैं। ऐसे में ये और भी खतरनाक हो सकता है।
 
5 नियमित तौर पर आप अगर इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन क्षमता कमजोर हो सकती है और आपको पेट संबंधी अन्य रोग भी हो सकते हैं। 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

अगला लेख