kalsarpa dosh calculator
✕

मोटापे से लड़ता है छाछ

पेट के कीड़ों से बढ़ता है वजन

Written By WD
Updated: मंगलवार, 17 नवंबर 2009 (11:04 IST)
ND
छाछ की उपयोगिता पर दादी-नानी के विचार पुराने लग सकते हैं। मगर अब वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया है कि छाछ में औषधीय गुण होते हैं। जी हाँ, छाछ के सेवन से पेट में मौजूद कीड़े मर जाते हैं और शरीर का वजन अपने आप घटने लगता है। यह बात वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में साबित की है।

वैज्ञानिकों ने दर्शाया है कि कीड़े इंसान की आँतों में मौजूद रहते हैं जो हमारे खाने पर निर्भर करते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों के शोध के मुताबिक जंक फूड खाने से यह कीड़े बहुत ज्यादा मात्रा में पनपते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कीड़े पाचन प्रणाली में पाए जाते हैं जो मोटापे को बढ़ाने के लिए ईंधन प्रदान करते हैं।

ND
इस अध्ययन से यह बात भी सामने आई है कि प्रो-बायोटिक छाछ वजन पर लगाम लगाने में मदद करता है। वजन और कीड़ों के बीच संबंध का खुलासा वैज्ञानिकों ने तब किया जब इंसान की आँतों में पाए जाने वाले अरबों कीड़ों को चूहों में ट्रांस्प्लॉन्ट किया था। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया कि 'जंक फूड' के सेवन से ये कीड़े लगातार बढ़ते जाते हैं।

कुछ खास तरह के कीड़े तो लगातार फलते-फूलते हैं और कुछ पनपने के लिए लगातार प्रयत्न करते रहते हैं। जो चूहे जंक फूड ज्यादा खाते थे उनके पेट के कीड़े निकालकर पतले चूहों में ट्रांसफर कर दिए। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन चूहों में यह कीड़े ट्रांसफर किए गए उनके वजन में इजाफा पाया गया।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा