1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. सेहत समाचार
  6. मोटापे का असर बुढ़ापे पर

health news | मोटापे का असर बुढ़ापे पर

सेहत समाचार

बुढ़ापा
ND
मोटापे का असर महिलाओं के बुढ़ापे पर भी देखने को मिलता है यह बात शोधकर्ताओं ने अपने शोध में प्रमाणित की है । जिन महिलाओं का वजन बढ़ जाता है उनके बु़ढ़ापे में स्वस्थ जीवन बीतने की संभावनाएँ कम होती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है।

अध्ययन के मुताबिक जिन महिलाओं की लंबाई व वजन का अनुपात अधिक होता है उनके कैंसर व हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त होने की संभावनाएँ अधिक होती हैं। ऐसी महिलाएँ स्वस्थ जीवन नहीं बिता पातीं। वारविक मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर ऑस्कर फ्रेंको ने मेसाचुसेट्स के बोस्टन स्थित हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं के साथ यह शोध किया था। शोध में पाया कि 18 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक एक किलो वजन बढ़ने के साथ स्वस्थ बुढ़ापा बीतने की संभावना हर बार पाँच प्रतिशत तक कम हो जाती है ।

जिन महिलाओं का 18 वर्ष की आयु में वजन अधिक होता है और इसके बाद भी जिनका वजन लगातार बढ़ता जाता है उनमें किसी गंभीर बीमारी के विकसित होने की संभावना होती है। शोधकर्ताओं के दल ने शोध के लिए नर्सेज हेल्थ स्टडी का इस्तेमाल किया है।