1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. सेहत समाचार
  6. पथरी की आएगी शामत

Health News | पथरी की आएगी शामत

पथरी से लोहा लेगी नई तकनीक

पथरी
ND
गुर्दे की पथरी यानी असहाय पीड़ा और दर्द। लेकिन जल्द ही एक नई तकनीक किडनी की पथरी से लोहा लेगी और उन्हें बढ़ने से रोकेगी। न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग,अणु संरचना संस्थान, स्कूल ऑफ मेडिसीन और विस्कोसिन मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने किडनी की पथरी पर अणु स्तर में ही हमले करने की तकनीक बनाई है ।

किडनी की पथरी को बनाने वाले एल-क्रिस्टीन क्रिस्टल के विकास को जानने के लिए वैज्ञानिकों ने परमाणु बल माइक्रोस्कोपी का सहारा लिया। परमाणु बल माइक्रोस्कोपी से नैनोमीटर जितनी छोटी चीजें को भी देखा जा सकता है। इन क्रिस्टलों का अध्ययन कर अनुसंधानकर्ताओं ने इस प्रक्रिया को रोकने के लिए रासायनिक एजेंट का चयन किया।

अनुसंधानकर्ता माइकल वार्ड ने बताया, 'क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया को रोककर किडनी की पथरी को बनने से रोका जा सकता है।' एल क्रिस्टीन वाले किडनी की पथरी से अमेरिका में 20,000 लोग प्रभावित हैं। यह पथरी बड़ी और बार-बार बनती है। इससे किडनी के अन्य रोग होने की आशंका भी ज्यादा होती है। (एएफपी)