Hanuman Chalisa
✕

अंगूर खाओ, मधुमेह भगाओ

सेहत समाचार

Written By WD
Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2010 (12:00 IST)
ND
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अंगूर के सेवन से मधुमेह और दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। मिशीगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि इस फल को खाने से उच्च रक्तचाप और मधुमेह का खतरा कम होता है।

‘द टेलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक, चूहों पर किए गए एक शोध के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि भोजन में अंगूर की भरपूर मात्रा मधुमेह के एक अहम कारक मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम से बचाती है ।

ND
अपने अध्ययन में शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला के चूहों को हरे, लाल और काले अंगूर वाला अमेरिकी स्टाइल का उच्च वसायुक्त भोजन दिया और उनकी तुलना एक अन्य चूहों के समूह से की जिसे वसा और शक्करयुक्त ऐसा ही भोजन दिया गया था।

तीन महीने बाद उन्होंने पाया कि अंगूर युक्त भोजन खाने वाले चूहों में रक्त चाप और दिल का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा था जबकि चूहों के दूसरे समूह में ऐसा नहीं था। अंगूर युक्त भोजन खाने वाले चूहों में ट्राईग्लीसेराइड भी कम था और इनमें ग्लूकोस नियंत्रण में भी सुधार हुआ।

विश्वविद्यालय की शोधशाला के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्टीवन बोलिंग ने कहा, 'हालाँकि इस शोध और मानव क्रियाकलाप में कोई सीधा संबंध नहीं है। लेकिन अंगूर जैसे फिटोकैमिकल से भरपूर फल युक्त भोजन खाने से लोगों को इसका फायदा मिल सकता है।'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!