Daily Horoscope
✕

योग से अवसाद से लड़ने में मिल सकती है मदद : अध्ययन

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2017 (17:11 IST)
बोस्टन। एक नए अध्ययन के अनुसार हफ्ते में 2 बार योग और प्राणायाम की कक्षाओं में  शामिल होने और घर पर इसका अभ्यास करने वाले लोगों में अवसाद के लक्षणों को कारगर तरीके से कम किया जा सकता है।


 
शोधकर्ताओं के अनुसार अध्ययन से इस तथ्य को बल मिलता है कि योग, अवसाद का दवाओं  से इलाज का विकल्प हो सकता है या दवाओं से इलाज के साथ-साथ योग की पद्धतियां  अपनाकर उपचार को और कारगर बनाया जा सकता है।
 
अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिस स्ट्रीटर ने कहा  कि अध्ययन से उन लोगों में अवसाद के विकार को दूर करने में योग या प्राणायाम के  इस्तेमाल की जरूरत रेखांकित होती है जो अवसाद दूर करने वाली दवाएं नहीं लेते और वे लोग  भी जो स्थाई रूप से इस तरह की दवाओं की खुराक लेते हैं एवं जिनमें अवसाद के लक्षण अब  भी बने हुए हैं। 
 
‘जर्नल ऑफ ऑल्टरनेटिव एंड कॉम्प्लिमेंटरी मेडिसिन’ में प्रकाशित हुए अध्ययन में आयंगर  योग (योग का एक रूप) का इस्तेमाल किया गया जिसमें आसन एवं श्वसन नियंत्रण में  बारीकियों एवं संरेखण पर ध्यान दिया जाता है।
 
अध्ययन में दो समूहों को शामिल किया गया। उनमें से एक समूह को हर हफ्ते 90 मिनट की  योग की 3 कक्षाएं कराई गईं और उन्होंने घर पर भी योग का अभ्यास किया। इसमें वे लोग  थे, जो दवा की बड़ी खुराक ले रहे थे। वहीं दूसरे समूह में दवा की छोटी खुराक लेने वाले लोग  शामिल थे जिन्हें हर हफ्ते 90 मिनट की योग की 2 कक्षाएं दी गईं और उन्होंने घर पर भी  योग का अभ्यास किया। बाद में दोनों समूहों में अवसाद के लक्षणों में महत्वपूर्ण कमी दर्ज की  गई। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख