ramcharitmanas

फल, सब्जियां और मछली खाने से महिलाओं की हड्डियां हो सकती हैं मजबूत

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (15:16 IST)
वॉशिंगटन। महिलाओं, जरा गौर कीजिए। यदि आप फल, सब्जियां, मछली और साबुत अनाज  जैसा गैर-दाहक आहार लेती हैं तो इससे आपकी हड्डियों की सेहत बेहतर हो सकती है और आप  फ्रैक्चर आदि से बच सकती हैं। यह दावा अपनी तरह के एक पहले अध्ययन में किया गया है।


 
ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अमेरिकी आहार में पाए जाने वाले दाहक तत्वों के  स्तर की तुलना
हड्डियों में पाए जाने वाले खनिजों के घनत्व और फ्रैक्चरों से की। शोधकर्ताओं  ने भोजन और हड्डियों की सेहत के बीच एक नई तरह का संबंध देखा।
 
कम दाहक भोजन करने वाली महिलाओं की हड्डियों को ज्यादा दाहक भोजन करने वाली  महिलाओं की तुलना में शोध की 6 साल की अवधि में कम नुकसान पहुंचा। ऐसा इस स्थिति  के बावजूद था कि इन्होंने हड्डियों के कम घनत्व के साथ ही शुरुआत की थी।
 
ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर टोन्या ऑर्चर्ड ने कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि  यदि महिलाएं फायदेमंद वसा, पौधों और साबुत अनाज वाला आहार चुनें तो उनकी हड्डियों की  सेहत को लाभ मिल सकता है। (भाषा)
 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख