ramcharitmanas

10 मिनट ध्यान करने से मिल सकती है एकाग्रता में मदद

Updated: मंगलवार, 2 मई 2017 (17:46 IST)
टोरंटो, दो मई : भाषा: आपको ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है तो हाल में हुआ एक अध्ययन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जिसके मुताबिक रोजाना 10 मिनट ध्यान करने से आपके दिमाग का भटकाव कम हो सकता है और बार-बार बेचैन करने वाले ख्याल आने भी कम हो सकते हैं।
 
कनाडा के वाटरलू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बेचैनी का अनुभव करने वाले 82 प्रतिभागियों पर ध्यान के प्रभाव का अध्ययन किया। प्रतिभागियों को कंप्यूटर पर एक काम करने के लिये कहा गया जिसमें रूकावट के साथ उनके काम पर ध्यान केंद्रित करने की उनकी क्षमता को मापा गया।
 
इसके बाद शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को दो समूहों में बांट दिया। नियंत्रण वाले समूह को एक ऑडियो कहानी सुनने के लिये दी गयी जबकि दूसरे समूह का आकलन करने से पहले उन्हें कुछ देर के लिये ध्यान का अभ्यास करने को कहा गया।
 
उन्होंने पाया कि मौजूदा वक्त की जागरूकता के चलते दोहराव के मामलों, और काम के इतर सोच में कमी आई जो चिंता का अहम लक्षण है। वाटरलू विश्वविद्यालय के मेनग्रान सू ने कहा, ‘‘हमारे नतीजे संकेत देते हैं कि दिमागी प्रशिक्षण से चिंता करने वाले लोगों के दिमाग के भटकने पर सुरक्षात्मक प्रभाव हो सकते हैं।’
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख