ramcharitmanas
✕

कम नींद लेने वाले पुरुषों में दोगुना हो सकता है हार्टअटैक का खतरा : अध्ययन

Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2018 (16:09 IST)
अगर आप रात में कम नींद लेते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। पांच घंटे से कम समय के लिए सोने वाले अधेड़ उम्र के पुरुषों में दिल का दौरा पड़ने या आघात होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है।
 
पहले के अध्ययन में इस बात के स्पष्ट सबूत नहीं थे कि क्या कम नींद लेने का संबंध भविष्य में दिल की बीमारी होने से जुड़ा है। इस बार 50 वर्ष की आयु वाले पुरुषों पर इस खतरे का अध्ययन किया गया है।
 
स्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के मोआ बेंगटसन ने कहा, 'बेहद व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए सोना समय बर्बाद करने जैसा हो सकता है लेकिन हमारे अध्ययन के अनुसार कम नींद लेने से भविष्य में दिल की बीमारी होने का खतरा हो सकता है।’ 
 
वर्ष 1993 में इस अध्ययन में भाग लेने के लिए 1943 में जन्मे और गोथेनबर्ग में रह रहे पुरुषों की 50 फीसदी आबादी में से इन लोगों को रैंडम तौर पर चुना गया था।
 
अध्ययन में पाया गया कि रात में पांच घंटे या उससे कम समय तक सोने वाले पुरुषों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि और खराब नींद की समस्या आम पाई गई।
 
मोआ ने कहा कि यह अध्ययन बताता है कि नींद बेहद जरूरी है और यह हम सभी के लिए खतरे की घंटे होना चाहिए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख