Daily Horoscope
✕

मक्खन और चरबी जितना हानिकारक है नारियल तेल

Updated: मंगलवार, 20 जून 2017 (15:02 IST)
वॉशिंगटन। विशेषज्ञों ने कहा है कि आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाने वाला  नारियल तेल उतना ही अस्वास्थ्यकर है जितना कि मक्खन और पशु वसा। 
 
पशु वसा को आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता, जबकि जैतून और  सूरजमुखी जैसे वनस्पति तेल स्वास्थ्य के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। कुछ विशेषज्ञों  का दावा है कि नारियल तेल अन्य संतृप्त वसा से बेहतर हो सकता है हालांकि अमेरिकन  हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के अनुसार इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई विश्वसनीय  अध्ययन नहीं है।
 
संतृप्त वसा की अधिकता वाला आहार खाने से रक्त में लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन (एलडीएल) या 'बुरे' कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इससे धमनियां अवरुद्ध हो सकती हैं या हृदय  संबंधी रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। एएचए के अनुसार नारियल तेल में वसा  का 82 प्रतिशत हिस्सा संतृप्त होता है। यह मात्रा मक्खन (63 प्रतिशत), बीफ (50  प्रतिशत) और सूअर वसा (39 प्रतिशत) से अधिक है।
 
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने एक परामर्श में कहा है कि लोगों को संतृप्त वसा के सेवन की मात्रा सीमित करनी चाहिए और इसकी जगह जैतून तथा सूरजमुखी जैसे गैर संतृप्त  तेल का सेवन करना चाहिए।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख