Daily Horoscope
✕

ब्लूबेरी जूस से बढ़ती है दिमागी तंदुरुस्ती

Written By WD
Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (17:43 IST)
भाषा: रोजाना ब्लूबेरी का 30 एमएल जूस पीने से के दिमागी ताकत में इजाफा हो सकता है। खास तौर से बड़ी उम्र के लोगों के लिए यह लाभकारी है। यह जानकारी एक हालिया अध्ययन में सामने आई है।

अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना ब्लूबेरी का जूस पीने वाले 65 से 77 साल उम्र के बीच के स्वस्थ लोगों में संज्ञानात्मक कार्य, मस्तिष्क में रक्त प्रवाह और मस्तिष्क की सक्रियता में सुधार नजर आया। यह जानकारी संज्ञानात्मक परीक्षण के दौरान सामने आई ।
 
शोधकर्ताओं ने बताया कि इससे कामकाजी याद्दाश्त में भी सुधार के प्रमाण मिले हैं। ब्लूबेरी में फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो एंटी ऑक्सीडेंट होता है और जलन तथा सूजन को कम करने वाले गुणों से भरपूर रहता है।
 
ब्रिटेन में एक्सीटर विश्वविद्यालय के जोआना बोट्टेल ने बताया, ‘‘जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारी संज्ञानात्मक क्रिया में गिरावट आती है, लेकिन पूर्ववर्ती शोधों से पता चला है कि पेड़-पौधों से जुड़े खाद्य पदाथरें के सेवन से बुजुर्गों की संज्ञानात्मक क्रिया बेहतर होती है।’’ 
 
बोट्टेल ने बताया, ‘‘इस अध्ययन में हमने पाया कि 12 सप्ताह तक हर दिन 30 मिलीमीटर ब्लूबेरी का जूस पीने पर इस उम्र समूह के स्वस्थ बुजुर्गों के मस्तिष्क में खून का प्रवाह, दिमाग की सक्रियता और कामकाजी स्मृति में बढ़ोतरी होती है।’’ अध्ययन में 26 स्वस्थ वयस्कों को शामिल किया गया जिसमें से 12 को ब्लूबेरी का जूस दिया गया जबकि 14 को प्रायोगिक औषधि दी गई।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख