dharma sangrah

विटामिन 'ए', आयरन की कमी का 15 मिनट में पता लगाएगा नया टेस्ट

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (13:07 IST)
न्यूयॉर्क। विटामिन 'ए' और आयरन की कमी का केवल 15 मिनट में पता लग सकेगा।  वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक ब्लड टेस्ट विकसित किया है, जो किफायती भी है।
 
लंचबॉक्स के आकार की और साथ ले जाने लायक जांच प्रणाली में खून के नमूनों की जांच  करने वाली एक पट्टी मौजूद होती है। यह प्रणाली ठीक वैसी ही है, जैसी मधुमेह पीड़ितों  द्वारा इस्तेमाल की जाती है।
 
अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर सौरभ मेहता ने बताया कि विटामिन  'ए' और आयरन की कमी से विश्व की एक तिहाई जनसंख्या प्रभावित है। इन कमियों के  कारण खासकर महिलाओं और बच्चों में नेत्रहीनता, एनीमिया जैसी बीमारियां होती हैं और  कई मामलों में मौत भी हो जाती है। यह समस्या लोक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती है।
 
अनुसंधान के वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता मेहता ने बताया कि कम मात्राओं में जरूरी इन पोषक  तत्वों की कमी से होने वाली परेशानियों और उनके प्रभावों को घटाने के लिए चिकित्सक  और स्वास्थ्य कर्मी प्रयासरत हैं लेकिन यह मुश्किल है, क्योंकि बड़े स्तर पर इसे प्रभावी  बनाने के लिए इन कमियों के बारे में शुरू में ही पता लगाना ज्यादा जरूरी है।
 
शुरुआती चरण में इसका पता लगाने के लिए कई विकासशील देशों के पास ऐसे उपकरण  उपलब्ध नहीं हैं लेकिन इस टेस्ट के जरिए यह संभव हो सकेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के  अनुसार 5 साल से कम उम्र के 25 करोड़ बच्चों में विटामिन 'ए' की कमी है।
 
यह अनुसंधान 'पीएनएएस' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख