Daily Horoscope
✕

कमर दर्द में राहत दिलाएगा योग

Written By WD
Updated: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (15:39 IST)
वॉशिंगटन। पीठ के निचले हिस्से के पुराने दर्द से पीड़ित लोगों को योग से काफी राहत मिल  सकती है। भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में हुए अनुसंधान के हालिया विश्लेषण में यह बात  निकलकर सामने आई। पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या बहुत आम है और स्वयं की  देखभाल एवं दवाओं से इसका उपचार किया जाता है।

कुछ लोगों में यह समस्या 3 माह या उससे अधिक समय तक रह सकती है और ऐसे में इसे  पुरानी बीमारी मान लिया जाता है। पीठ का दर्द कई बार किसी बीमारी या स्थिति से जुड़ा होता  है लेकिन अधिकतर मामलों में पीठ के निचले हिस्से के दर्द का कारण अज्ञात होता है।
 
अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय की सुसान विलैंड ने कहा कि हमारे अध्ययन में यह बात  निकलकर सामने आई है कि योग करने से पीठ के निचले हिस्से के दर्द में मामूली कमी आती  है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वषरें में योग की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ी है।
 
इस अनुसंधान का प्रकाशन 'कार्चेन लाइब्रेरी जर्नल' में हुआ है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख