health news | 20 साल में मानव अमर
आने वाले 20 सालों में विज्ञान की तरक्की मानव को अमर बना सकती है। तकनीकी तरक्की के बारे में भविष्यवाणियाँ करने वाले जाने-माने अमेरिकी वैज्ञानिक रे कुर्जवील ने 'द सन' में लिखा है - मुझे और अन्य वैज्ञानिकों को अब भरोसा हो गया है कि 20 सालों में हमारे पास मानव शरीर को दुबारा नियोजित करने की शक्ति होगी। इससे हम उम्र के एक पड़ाव पर रुक सकेंगे और उम्र कम भी कर सकेंगे। नैनो टैक्नॉलॉजी हमें वह ताकत देगी, जिससे हम हमेशा जीवित रह सकेंगे।रे कहते हैं- पनडुब्बी की आकृति की रक्त कोशिकाएँ, जिन्हें नैनो बोट्स भी कहा जाता है, का परीक्षण जानवरों पर किया जा चुका है। इनका इस्तेमाल जल्द ही ट्यूमर नष्ट करने, थक्के खोलने और बिना किसी दाग के ऑपरेशन करने में होने लगेगा। अंततः नैनो बोट्स रक्त कोशिकाओं का स्थान ले लेगा। रे की इस थ्योरी को लॉ ऑफ एक्सलरेटिंग रिटर्न्स कहा गया है।