Hanuman Chalisa

Yoga posses, जो आप अपनी डेस्क पर आसानी से बैठे-बैठे कर सकते हैं

वर्क फ्रॉम होम के दौरान हम लंबे समय तक अपने डेस्क या लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं, ऐसे में शरीर में दर्द, कंधे, गर्दन और पीठ में अजीब-सा दर्द होता है और इस दर्द के कारण रात में नींद भी अच्छी तरह नहीं आती है। इन सबसे बचने के लिए स्ट्रेचिंग की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके लिए काम को छोड़ा तो नहीं जा सकता है और आप योग के साथ इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं और आपको इसके लिए अपनी सीट से हटने की भी कोई जरूरत नहीं है।
 
हम आपको कुछ आसान से पोज बता रहे हैं जिन्हें करके आप इन सभी समस्या से निजात पा सकते हैं।
 
अपनी कलाई और उंगली को स्ट्रेच कीजिए। इसके लिए आप अपने एक हाथ की उंगलियों को अपने दूसरे हाथ की हथेली में ले जाएं। उसी हाथ को आगे बढ़ाएं, कंधे की ऊंचाई पर और अपनी उंगलियों को धीरे-धीरे अपनी कलाई के पीछे की ओर तब तक खींचें, जब तक कि आपको हल्का खिंचाव महसूस न हो।
 
कलाई और अपनी उंगली की स्ट्रेचिंग कीजिए। इसके लिए आपको पहली स्टेप ही फॉलो करनी है। बस अंतर यह है कि इस स्ट्रेचिंग में हर उंगलियों को एक-एक करके पीछे की ओर खीचना है।
 
गर्दन की स्ट्रेचिंग के लिए आप सबसे पहले ऊपर की ओर देखें फिर नीचे की ओर। इसके बाद दाएं और बाएं धीरे-धीरे अपनी गर्दन को घुमाएं।
 
कंधे के लिए : आप अपने कंधों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे कीजिए। आगे और पीछे धीरे-धीरे कीजिए। इससे आपको कंधों के दर्द से राहत मिलेगी।
 
बैठे हुए कीजिए ताड़ासन : इसके लिए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और कुछ देर रहने दें। इसके बाद 1 से 2 बार इसे दोहराएं।
 
ताड़ासन के बाद साइड स्ट्रेचिंग कीजिए। इसके लिए अपने दाहिने हाथ को अपने शरीर के बाईं ओर बढ़ाएं और यही स्टेप अपने दूसरे हाथ के साथ भी कीजिए।
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख