Hanuman Chalisa

pregnancy के वक्त करें योग को दिनचर्या में शामिल, जानिए फायदे

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (11:17 IST)
सेहतमंद जिंदगी के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। योग के नियमित अभ्यास से आपको सेहत से जुड़े अनेक फायदे तो होते ही हैं, साथ ही शरीर लचीला और मन शांत भी रहता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान योग करने की सलाह तो दी जाती है लेकिन अतिरिक्त सावधानी के साथ। यदि आप गर्भावस्था के दौरान योग करना चाहती हैं, जो कि आपको मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है तो इसके साथ आप सावधानी भी रखें और योगासन करने से पहले योग प्रशिक्षक की सलाह जरूर लें या उनकी देखरेख में ही करें।
 
आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान आप कौन-कौन से आसन कर सकती हैं?
 
कटि चक्रासन
 
इस आसन से कमर, पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायता मिलती है, साथ ही शारीरिक और मानसिक तनाव से भी राहत मिलने में मदद मिलती है।
 
अर्द्ध तितली आसन
 
अर्द्ध तितली आसन के नियमित अभ्यास से आपको शरीर में दर्द से आराम मिलता है, साथ ही यह कूल्हों के जोड़ों को आरामदायक अवस्था में लाने के लिए अच्छा आसन है। इससे प्रसव की प्रक्रिया को आसान करने में मदद मिलती है।
 
पूर्ण तितली आसन
 
इस आसन को करने से जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिससे पैरों के दर्द से राहत मिलती है।
 
ताड़ासन
 
ताड़ासन से आपके शरीर में खिंचाव आता है और इससे पैरों के दर्द और थकान से राहत मिलती है।
 
मेडिटेशन
 
मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन का नियमित अभ्यास आपको तरोताजा महसूस कराएगा और तनाव कम होगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

अगला लेख