kundali milan
✕

विश्व शाकाहार दिवस : जानिए शाकाहारी भोजन के 4 फायदे

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (10:33 IST)
Vegetarian Food
 
 
आज विश्व शाकाहारी दिवस यानी वर्ल्ड वेगन डे है। विश्व शाकाहारी दिवस की शुरुआत वर्ष 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को शाकाहारी भोजन के लिए प्रेरित करना है।

यह दिन मनाने का प्रमुख उद्देश्य लोगों में शाकाहार भोजन में रुचि को बढ़ाना और प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा को प्रोत्साहित करना है। धीरे-धीरे अब पूरी दुनिया में शाकाहारी भोजन के प्रति लोग आकर्षित हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के इस दौर में लोग मांसाहार को छोड़कर शाकाहारी भोजन की तरफ अपने कदम बढ़ रहे हैं।
 
शाकाहारी भोजन मनुष्य को खुशी देने के साथ-साथ जीवन वृद्धि की संभावनाओं को भी बढ़ाता है। मांसाहारी भोजन के कई दुष्परिणाम हैं, लेकिन शाकाहारी भोजन अपने आप में बहुत अच्छा है और इससे सेहत को कुछ खास नुकसान नहीं होता है। आइए जानें शाकाहारी भोजन के 4 फायदे... 

1. शाकाहारी भोजन का पाचन जल्द हो जाता है। यह आपके मस्तिष्क को सचेत रखते हुए आपको बुद्धिमान बनाता है। इसके विपरीत मांसाहारी भोजन को पचने में कम से कम 36-60 घंटे लगते हैं।
 
2. सब्जियों में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट और वसा के साथ-साथ और भी बहुत से आवश्यक तत्व होते हैं। विटामिन, एंटीऑक्सीडेन्ट, अमीनो एसिड आदि जैसे तत्व भी शामिल होते हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के बचाव में सहायक होते हैं।
 
 
3. शाकाहारी भोजन में फायबर भी अधिक मात्रा में होते हैं जो पाचन क्रिया में सहायक होते हैं। 
 
4. ऐसा कहा जाता है कि शाकाहारी भोजन, सही मात्रा में कैलोरीज नहीं प्रदान करता लेकिन यह सही नहीं है। अगर शाकाहारी भोजन में सभी जरूरी पदार्थ शामिल हों तो सही मात्रा में कैलोरीज भी मिल जाती हैं।
 
हालांकि शाकाहारी भोजन में विटामिन बी12 कम मात्रा में मिल पाता है, लेकिन शाकाहारी लोगों में इसकी कमी होने के कोई सबूत नहीं। इससे यह पता चलता है कि हमारे शरीर में विटामिन बी12 बहुत ही कम मात्रा में चाहिए। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

अगला लेख