sawan somwar

World Sleep Day 2021 : अनिद्रा से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्‍स

Updated: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (18:10 IST)
सुरभि भटेवरा
 
नींद नहीं आने पर करें ये काम,  अगले दिन की शुरूआत होगी अच्‍छी
 
बिना दवाएं के कैसे पाए नींद नहीं आने की समस्‍या से निजात
 
नींद नहीं आने पर फॉलो करें ये 5 Tips, अनिद्रा से मिलेगी निजात
 
 
आज वर्ल्‍ड स्‍लीप डे है। आपके जेहन में विचार आया होगा कि आज हमे सिर्फ सोना चाहिए। हां, लेकिन कुछ लोग है जो अनिद्रा जैसी समस्‍या का बुरी तरह से शिकार हो जाते हैं। नींद दिनचर्या की सबसे आखिरी प्रोसेस और अगले दिन के लिए आपको तैयार करती है। अक्‍सर नींद पूरी नहीं होने, रात को नींद नहीं आना,  बीच रात में नींद खुल जाना यह आपकी सुबह की शुरूआत बिगाड़ देती है। इससे पूरे दिन थकान महसूस होती है, किसी कार्य में मन नहीं लगता है, आलसीपन बना रहता है। हालांकि कुछ उपाय है जिसके उपयोग से आपको जल्‍दी नींद आ जाए। डरिएगा मत आपको किसी भी प्रकार की दवाई लेने की भी जरूरत नहीं है, क्‍योंकि जो उपाय आपको बताने जा रहे हैं वह प्रक़ति आधारित उपाय है। तो जानते हैं  World Sleep Day पर सेहमतमंद नींद के अचूक उपाय - 
 
1. बुक्‍स पढ़ें 
 
कहते हैं नींद तो बचपन में आती थी । क्‍योंकि बचपन में किताबें खोलते ही नींद आने लग जाती थी और सुबह समय से खुल भी जाती थी। अनिद्रा की समस्‍या से गंभीर रूप से जूझ रहे हैं तो फिर से बुक्‍स खोल लीजिए। मैगजीन, कॉमिक्‍स, अलग-अलग जोनर की बुक्‍स, जिसे आपको पढ़ने में मजा आता है, फिर देखिएगा आपको कितनी जल्‍दी नींद आती है। 
 
2. पैर धोकर सोएं
 
रात को जब थकाहार कर घर पहुंचते हैं, इसके बाद किसी भी तरह का कार्य करने का मन नहीं करता है। लेकिन नींद भी नहीं आती है। ऐसे में रात को अपने पैरों को ठंडे पानी से धोकर सोएं। इस उपाय के बाद तरोताजा महसूस करेंगे। 
 
3. गिनती गिनें  
 
अक्‍सर बीच रात में नींद खुलने पर नींद नहीं आती है, रातभर करवट बदलते रहते हैं। इतना ही नहीं अपना सेल फोन देखने लग जाते हैं, जो आंखों के लिए काफी नुकसानदेह होता है। नींद नहीं आने पर उल्‍टी गिनती गिनना शुरू कर दें। गिनती गिनते हुए आपको कब नींद लग जाएगी पता नहीं चलेगा।
 
 4.कैफीन पेय पीने से बचें
 
परीक्षा के दौरान या अन्‍य जरूरी कार्य के वक्‍त रात में जागने के लिए चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, जिससे हमारी नींद उड़ जाती है। कई बार अधिक थकावट होने के कारण भी सोने से पहले कैफीनयुक्‍त पदार्थ का सेवन करते हैं। इससे भी अनिद्रा की समस्‍या बढ़ जाती है। बेहतर होगा इस स्‍थान पर एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें।
 
5. डाइट में करें बदलाव
 
अक्‍सर डिनर करने के बाद भी नींद नहीं आती है। ऐसे में डिनर में हल्‍का भोजन करें, सलाद का सेवन करें। डिनर करने के बाद डेली कम से कम 30 मिनट जरूर वॉक करें। इससे आप थकान महसूस करेंगे और बिस्‍तर पर सोते ही आपको नींद आ जाएगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख