dharma sangrah
✕

Life in the times of corona : Work from home के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (16:35 IST)
covid-19 के संक्रमण को कम करने के लिए पहले देशभर में स्कूल और मॉल बंद हो गए और फिर बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों से 'वर्क फ्रॉम होम' शुरू करने को कहा। दूर से काम करने वालों के लिए यह कोई नई बात नहीं है।
 
लेकिन अगर आप पहली बार 'वर्क फ्रॉम होम' स्थिति से निपट रहे हैं तो आपको इसमें समस्या आ सकती है और आप काफी परेशान भी हो सकते हैं, क्योंकि आपके लिए यह पहली बार है। लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसको अपनाकर आप इस समस्या से निपट सकते हैं।
 
आपका पहला कार्य आपके घर में एक कार्यक्षेत्र बनाना है, जो 'वर्क फ्रॉम होम' के लिए अनुकूल है। इसके लिए आपको एक ऐसा कमरा चाहिए, जहां आपको कोई डिस्टर्ब न कर सके। इसे आरामदायक बनाने के लिए एक उचित डेस्क वर्क चेयर की आपको जरूरत पड़ेगी।
 
वर्क चेयर इसलिए, क्योंकि आपके लैपटॉप के साथ सोफे पर काम करने से शुरू होने वाले पीठ दर्द के लिए यह बेहतर है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें। ध्यान रहे कि आप अपनी डेस्क को साफ-सुथरा रखें।
 
अपने लैपटॉप, डायरी, पेन, सेलफोन और चार्जर को अपने पास ही रखें ताकि इन्हें ढूंढने में आपका टाइम खराब न हो।
 
ध्यान रहे कि काम करते समय शोरगुल न हो जिससे कि आप अपने काम पर ध्यान दे सकें, क्योंकि बच्चों के भी स्कूल बंद हैं, तो इस बात का जरूर ख्याल रखें कि किस समय कौन बच्चों पर ध्यान देगा। जब आप काम कर रहे हैं तो कौन बच्चों की देखभाल करेगा?
 
यदि आपका जीवनसाथी भी 'वर्क फ्रॉम होम' है तो समय स्लॉट और बच्चों से संबंधित कार्यों को साझा करें, वहीं डोरबेल जैसी अन्य गड़बड़ियों के लिए दिनचर्या और नियम व्यवस्थित करें।
 
मानसिक संतुलन के लिए ब्रेक जरूर लें। ऑफिस में आप अपने सहकर्मी के साथ चाय या कॉफी के लिए जरूर जाते हैं, तो घर में इसके बजाय आप थोड़ी देर मामूली काम या बस अपनी सीट से उठने और थोड़ा खड़े होने के लिए ब्रेक ले सकते हैं।
 
अपना पूरा फोकस अपने काम में रखें। मोबाइल में सिर्फ अपने ऑफिस संबंधित अपडेट के लिए ही मोबाइल का इस्तेमाल करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख