Hanuman Chalisa

Winter में Over Eating से बचना है तो 5 breakfast tips हैं खास आपके लिए

Updated: शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (14:17 IST)
ठंड के गुलाबी दिनों में डट कर नाश्ता करना अच्छा लगता है लेकिन साथ ही वजन बढ़ने की चिंता भी तो होती है। सर्दियों में अच्छे दिन की शुरुआत अच्छे ब्रेकफास्ट से करें। आइए जानते हैं winter breakfast में Over Eating से बचने के लिए 5 बेस्‍ट ऑप्‍शन क्‍या है? 
 
1.दलिया - अगर आपको थूली अच्‍छी लगती है तो आप उसे दो तरह से खा सकते हैं - दूध में डालकर या नमकीन बनाकर। दलिया खाने में हल्का और स्वादिष्ट भी होता है। ठंड में भूख भी अधिक लगती है ऐसे में अगर आप अधिक दलिया खा लेंगे तो वह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगा।
 
2. रागी की खीर- नाम सुनते ही शायद आपकी नाक भी सिकुड़ जाएंगी लेकिन यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और पौष्टिक भी। सर्दी में यह अच्‍छी तरह से एनर्जी बूस्टर का काम करती है। सुबह-सुबह गरम-गरम खीर खाने से तनाव कम होता है, डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। आयरन और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है।
 
3.पराठे - पराठे सिर्फ पालक या ओट्स के। जी हां, ये पराठे शुगर और दिल के मरीज भी खा सकते हैं। गरम- गरम सिर्फ 2 पराठे दही के साथ खा सकते हैं। जो आपको बेहतर ऊर्जा देगा और ठंड में उन्हें अधिक भूख लगती है उनके लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प है।
 
4. उपमा - उपमा सूजी से बनाई जाती है। इसके सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। यह प्रोटीन का अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसके सेवन से डायबिटीज, और मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, सूजी एक तरह से गेहूं का ही प्रकार है। इसका सेवन करने से पेट बहुत देर तक भरा रहता है। जिससे आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं।  
 
5. मूंग या मोगर की दाल - जी हां, अगर आप एकदम हल्का नाश्ता करना चाहते है। और चाहते हैं कि वह आपका जल्‍दी से पेट भी भरा जाएं तो मूंग की हरी छिलके वाली दाल या  मोगर दाल एक बेहतर विकल्प है। इससे एक या दो प्लेट आप आराम से इसका सेवन कर सकते हैं। बार-बार भूख भी नहीं लगेगी। और आपका पेट भी लंबे वक्‍त तक भरा रहेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

अगला लेख