Hanuman Chalisa

Winter Health Tips : ठंड के मौसम में इन 7 टिप्स को करें फॉलो और रहें सेहतमंद

Updated: शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (09:53 IST)
सर्दी का मौसम आ चुका है ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत हैं। ताकि आप स्वस्थ्य, तंदरुस्त रह सकें। हम आपको आयुर्वेद के अनुसार ऐसे 7 सेहत टिप्स के बारे में बता रहे है जिसे आप फॉलो करके सेहतमंद रह सकते है। आइए जानते हैं.....
 
1 आयुर्वेद के अनुसार इन दिनों में सुबह जल्दी उठकर, जरूरी कार्यों से निवृत्त होकर व्यायाम करना चाहिए। इस मौसम में मॉर्निंग वॉक बेहद फायदेमंद है। व्यायाम करने के पश्चात तेल मालिश करना चाहिए।
 
2 वैसे तो जाड़े में नहाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन जो हमेशा ठंडे पानी का उपयोग नहाने में करते हैं, उन्हें ठंडे पानी से ही नहाना चाहिए। आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों का स्टीम बाथ इस मौसम में बहुत फायदेमंद रहता है। 
 
3 इस मौसम में शकर की अपेक्षा गुड़ सर्दी में ज्यादा फायदेमंद होता है। शहद का उपयोग भी स्वास्थ्यवर्द्धक रहता है। इसके अलावा गर्माहट के लिए शुद्ध घी का सेवन और मूंग, तुवर, उड़द की दालों का उपयोग अच्छा रहता है। ध्यान रखें कि दाल छिलके वाली एवं बिना पॉलिश की होना चाहिए। 
 
4 जाड़ों में रात बड़ी होने से सुबह जल्दी ही भूख लग जाती है। सुबह का नाश्ता तंदुरुस्ती के लिए ज्यादा फायदेमंद है इसलिए इन दिनों नाश्ते में हलवा, शुद्ध घी से बनी जलेबी, लड्‍डू, सूखे मेवे, दूध आदि पौष्टिक एवं गरिष्ठ पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
 
5 इस मौसम में सूखे मेवे का सेवन भी लाभदायक रहता है। इन्हें उबालना नहीं चाहिए। मेवों की मिठाई गरिष्ठ एवं हानिकारक होती है, जबकि सभी मेवे स्वादिष्ट रुचिकर, तृप्तिकर होते हैं। सर्दी में बादाम, पिस्ता, काजू, छुआरे, पिंड खजूर, अंजीर, केसर का उपयोग करना चाहिए। 
 
6 अचार पाचनकर्ता है, लेकिन इस मौसम में यह अधिक खाने से नुकसान करता है। बीमारी में केवल नींबू का अचार रोग के अनुसार दिया जा सकता है।
 
7 इस मौसम में जुकाम और इन्फलूएंजा की शिकायत हो जाया करती है। ऐसी हालत में दालचीनी का तेल मिश्री के साथ थोड़ा खाने से तथा रुमाल पर कुछ बूंदें छिड़ककर सूंघने से लाभ मिलता है। नए जुकाम में दाल चीनी की छाल का चूर्ण डेढ़ माशा को गरम चाय से लेने से विशेष लाभ होता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख