biodatamaker

सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं आसान टिप्स, जरूर जानें

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (10:47 IST)
ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी जैसी समस्या आम हो जाती है। अगर आप भी सर्दी खांसी की समस्या से परेशान है, तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स के बारे में आपको बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप सर्दी खांसी से राहत तो पा सकते है साथ ही इसे होने से रोक भी सकते है, आइए जानते हैं...
 
वैसे भी हमारी रसोई में ही कुछ ऐसे नुस्खे छुपे हैं, जो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप कुछ सावधानियां रखकर सर्दी-खांसी जैसी समस्या से खुद को कैसे बचा सकते हैं?
 
सर्दी-जुकाम हो या अन्य बीमारी, इन सभी से बचने के लिए आपकी प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आप पर कोई बीमारी हावी नहीं हो सकती।
 
गर्म पानी पीने की आदत बनाएं
 
बदलते मौसम के साथ फ्लू का होना एक आम समस्या है। इसके लिए पहले से ही सचेत रहें व गर्म पानी पीने की आदत डालें।
 
ठंडे पानी से रहें दूर
 
अगर आप सर्दी, खांसी व गले में दर्द जैसी समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो फ्रिज के पानी से भी दूरी बनाएं।
 
हल्दी वाले दूध को पीने की आदत डालें
 
यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, साथ ही सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीएं।
 
हर्बल टी पीना शुरू कीजिए
 
यह आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्या से दूर रखेगी। टी में अदरक व तुलसी को जरूर डालें।
 
गर्म पानी के गरारे करना शुरू कीजिए जिससे कि गले में दर्द जैसी परेशानी से राहत मिले।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख