biodatamaker
✕

बढ़ती ठंड से सावधान रहें कैंसर के मरीज...

Updated: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (12:08 IST)
धीरे-धीरे बढ़ती ठंड बच्चे, बुजुर्ग और आम आदमी को तो प्रभावित करती ही है, साथ ही कुछ रोगियों के लिए यह मौसम अधिक परेशानी भरा हो सकता है। अस्थमा के अलावा कैंसर के मरीजों को भी ठंड के मौसम में अधि‍क ध्यान रखने की जरुरत होती है।
 
हालांकि एक लिहाज से कैंसर मरीजों के लिए ठंड का मौसम फायदेमंद भी है लेकिन इस मौसम में यदि सेहत का ख्याल नहीं रखा गया तो काफी परेशानी भी हो सकती है।
 
इस मौसम में अधि‍क प्यास नहीं लगती और पानी पीने की जरुरत भी कम पड़ती है। कीमोथैरेपी के कारण मुंह में छालों की समस्या अधि‍क होती है, जिससे पानी या अन्य पेय पदार्थों को पीने में भी तकलीफ होती है। ऐसे में कीमोथैरेपी अपनाने वाले कैंसर के मरीजों के लिए इस मौसम में थोड़ी राहत जरूर होती है। लेकिन दूसरी ओर यह मौसम कैंसर रोगियों के लिए खतरनाक भी हो सकता है, क्योंकि इस मौसम में नमी के कारण संक्रमण का खतरा अधि‍क होता है।
 
चूंकि कैंसर रोगियों की रोगप्रतिरोधक क्षमता सामान्य लोगों की तुलना में बेहद कम होती है इसलिए उन्हें संक्रमण से खुद को बचाने की अधि‍क आवश्यकता होती है। इसके अलावा सर्दी और फ्लू से बचने की भी बहुत आवश्यकता होती है।
 
कैंसर के रोगियों को अपने आसपास विशेष तौर पर तापमान को सामान्य बनाए रखने की जरुरत होती है। कैंसर विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं, कि कैंसर रोगियों को सामान्य लोगों की अपेक्षा शरीर को अधि‍क गर्म रखने की आवश्यकता होती है। इसका ध्यान रखते हुए उन्हें अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढंककर रखना चाहिए और हाथ, पैर, सिर और कानों को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए बचाव अपनाने चाहिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख