biodatamaker
✕

क्या आपको भी है ठंड की एलर्जी, बचाएंगी यह 5 चीजें

Updated: बुधवार, 27 जनवरी 2021 (11:03 IST)
ठंड का मौसम सर्दी जुकाम के साथ-साथ एलर्जी को भी आमंत्रण देता है। इससे बचाव करके आप इन दिनों कई स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं। जानिए एलर्जी से बचने के लि‍ए यह 5 जरूरी चीजें ... 
 
1 विटामिन सी - विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो इम्यून पावर बढ़ाकर आपको एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है।
 
2 विटामिन डी - ठंड में अस्थमा जैसी बीमारियों औैर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनने वाली एलर्जी से निपटने के लिए यह फायदेमंद है। विटामिन डी आपको सुबह की धूप, फैटी फिश, अंडे से प्राप्त हो सकता है।
 
 
3 लहसुन - लहसुन आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी बायोटिक तत्व न केवल एलर्जी से बचाएंगे, बल्कि गर्माहट भी देंगे। रोज लहसुन की दो से तीन कलियां चबाना फायदेमंद होगा।
 
4 अदरक - किसी भी तरह से अदरक का सेवन, आपकी प्रतिरोधक क्षतमा बढ़ाने और एलर्जी से दूर रखने में बेहद सहायक साबित होगी। ठंड के दिनों में बदरक की चाय का सेवन भी लाभकार होगा।
 
5 सेब का सिरका - गर्म या गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरकस मिलाकर रोजाना सेवन करें। आप चाहें तो इसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। ये चीजें एलर्जी के साथ ठंड की समस्याओं से आपको बचाए रखेंगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख