Hanuman Chalisa
✕

World Heart Day : विश्‍व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (12:26 IST)
लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। तनाव, खान-पान पर ध्यान न देना, शराब, धुम्रमान के सेवन के कारणों के चलते  हृदय संबंधी बीमारियां लोगों को घेर रही है। अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण ये बीमारियां किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। चाहे युवा हो या बुजुर्गे अब किसी भी आयु वर्ग में ये बीमारियां घऱ कर रही है। इन्हीं बातों का ख्याल रखते हुए पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
 
World Heart Day क्यों मनाया जाता है?
 
पूरी दुनिया दिल के दौरे से अधिकतर लोग अपनी जान गवां बैठते है। इस गंभीर रोग से बचने के लिए इसके प्रति  जागरूकता होना बेहद आवश्यक है।   विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरूआत सन 2000 में की गई थी। इसकी शुरूआत के समय यह तय किया गया था, कि हर साल सितंबर माह के अंतिम रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा। लेकिन 2014 में इसके लिए एक तारीख निर्धारित कर दी गई, जो 29 सितंबर थी। तभी से प्रतिवर्ष 29 सितंबर के दिन विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।
 
हृदय रोगों के तेजी से बढ़ने के कारण इसके प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत ताकि इस बीमारी से दूर रहा जा सके। सही समय पर सही उपचार रोगों से निपटने के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए जरूरी है के हृदय के प्रति कुछ सावधानियां अपनाई जाए, और उनका सख्ती से पालन किया जाए। अधिकांश मामलों में हृदय रोग का प्रमुख कारण तनाव ही होता है वहीं मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती है। इसके लिए अपने दिनचर्या में सही बदलाव आवश्यक है, चाहे आप युवा हो या बुजुर्गे एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपने जीवन में जगह दें। ताकि गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से आप बच पाएं।
 
 
हृदय को स्वस्थ रखने के इन बातों का रखें ख्याल-
 
1 नियमित अपने लिए समय निकालें।  व्यायाम एक सेहतमंद जिंदगी के आवश्यक है।
2 अपनी दिनचर्या में योग और वॉक को शामिल करें। 
3 अपनी आहार पर विशेष ध्यान दें। भोजन में नमक और वासा की मात्रा कम कर लें।
4  अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें।
5 तनावमुक्त जीवन जिएं। तनाव अधि‍क होने पर योगा व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें।
6 धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।
7 स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख