Hanuman Chalisa
✕

जानें 4 जरूरी बातें जिस वजह से आपके बच्चे ने अंगूठा चूसना शुरू किया

Updated: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (12:22 IST)
क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों आपके बच्चे में अंगूठा चूसने की आदत लगी? आपने हमेशा यही माना होगा कि यह तो सामान्य है। कई सारे बच्चों में इस प्रकार की आदत बचपन में होती है जो बड़े होने पर खुद-ब-खुद ही चली जाती है, लेकिन यदि आपको यह पता चल जाए कि किस वजह से बच्चे अंगूठा चूसना शुरू करते हैं? तो आप उन वजहों का हल निकालकर अपने बच्चे को इस आदत से बचा सकते हैं।
 
आइए, जानें वे बातें जो आपके बच्चे को अंगूठा चूसने के लिए मजबूर करती हैं... 
 
1. कई बार जब बच्चा भूखा हो और उसे समय पर दूध या खाना ना मिले तब वह अपना अंगूठा चूसना शुरू कर देता है।
 
2. जब हम तनाव में होते है तब कुछ की तो भूख ही मर जाती हैं, वहीं कुछ को ज्यादा भूख लगने लगती है। ऐसा ही बच्चों के साथ भी होता हैं। जब कभी आपका बच्चा तनाव की स्थिति में होता है, तब उसका मन कुछ खाने को करता है। ऐसे में अगर खाने की कोई चीज उनके आसपास मौजूद नहीं होती है, तो वे अंगूठा चूसने लगते हैं।
 
3. यदि आपके बच्चे की मानसिक स्वास्थ्य से संबं‍धित कोई दवा चल रही है, तब उस दवा के असर से भी अंगूठा चूसने की आशंका बढ़ जाती है।
 
4. कई बार असुरक्षा की भावना और माता-पिता से प्यार न मिल पाने के कारण भी वे अंगूठा चूसना शुरू कर देते हैं।
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख