biodatamaker

CoronaVirus : कोरोनावायरस से रहें सावधान, इन 15 बातों का रखें ख्याल

Updated: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (11:42 IST)
कोरोनावायरस से बचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है, वहीं इस वायरस से निपटने के लिए डॉक्टर  द्वारा सुझाई गयी सलाह पर अमल किया जा रहा है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए तमाम तरह की सतर्कता रखी जा रही है, ताकि इस वायरस की चपेट में आने से बच सकें। इसलिए जरूरी है समझदारी के साथ कदम बढ़ाएं जाएं  तो आइए जानते हैं कोरोना से बचने के लिए आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए....
 
कोरोना से बचाव के लिए इन बातों का रखें ख्याल-
 
1- कोरोनावायरस से बचाव के लिए जरूरी है, साफ-सफाई का विशेषतौर पर ख्याल रखना।
 
2- हाथों को साफ रखें। समय-समय पर अपने हाथों को साबून से अच्छी तरह से धोएं।  हाथ गंदे न होने पर भी अपने हाथों को साफ करते रहें।
 
3- छींकने और खांसने के दौरान अपने मुंह पर हाथ रखें। जो लोग छींक रहे हों या जिन्हें खांसी हो उनसे दूरी बनाकर रखें।
 
4- छींकने या खांसने पर मुंह पर हाथ रखें। अपने हाथों को बिना साफ किए अपने चेहरे पर टच न करें। छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकें। उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंकें। ख्याल रखें बार-बार अपने चेहरे,नाक और आंखों को छूने से बचना चाहिए।
 
5- भीड़भाड़ वाले इलाके में जानें से बचें।
 
6- घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें। बिना मास्क के उपयोग के घर से बिलकूल भी न निकलें।
 
7- बाहर से लाई हुई चीजों को पहले अच्छी तरह से साफ करें। जैसे सब्जियों, फलों को पहले अच्छी तरह से साफ करके फ्रीज  में स्टोर करें।
 
8- ऑफिस या कहीं बाहर से आने पर  नहाने के बाद ही घर के अन्य सदस्यों के संपर्क में आएं। बिना साफ-सफाई के घर के सदस्यों से न मिलें।
 
9- बाहर के कपड़ों को धोने के लिए डालें। कपड़ों को गर्म पानी से ही धोएं। 
 
10- दरवाजे-खिड़कियों को खुला रखकर ताजी हवा में सांस लें तो कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
 
11- घर में अगर कोई बाहर का व्यक्ति आ रहा है, तो उचित दूरी का ख्याल रखें। साथ ही मास्क का इस्तेमाल करें। बिना मास्क के न रहें।
 
12- अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं जिसके लिए पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
 
13- दिनभर में कम से कम 1 बार हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें। रात में सोने से पहले भी लें सकते हैं।
 
14- दिनभर हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। ताकि गले में खराश या सर्दी की चपेट में आने से बच सकें।
 
15- रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट का विशेष रूप से ख्याल रखें। हरी सब्जियों और फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।

16- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए काढ़े का सेवन करें। 

 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख