ramcharitmanas

क्या आप जानते हैं चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक?

Updated: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (10:00 IST)
आपने अक्सर सुना होगा खाली पेट चाय का सेवन नुकसानदायक होता है, इसलिए आप चाय पीते वक्त कुछ न कुछ तो जरूर खाते ही होंगे। लेकिन चाय के साथ आप जो भी खा रहे है या पी रहे हैं क्या उसका बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ रहा? जी हां आप चाय के किन चीजों का सेवन कर रहे है इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है तो आइए जानते हैं चाय के साथ किसी चीज का सेवन करते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी हैं।
 
चाय के साथ यूं तो खाने-पीने की चीजों के कई जायकेदार विकल्प हैं, लेकिन आपको यह जरूर पता होना चाहिए कौन सा विकल्प हेल्दी है और कौन सा अनहेल्दी। 
 
1 बेसन की चीजें - नमकीन हो, मठरी हो या फिर कुछ और, हर मौसम में बेसन से बनी चीजों का चाय के साथ सेवन सबसे कॉमन है। लेकिन अगर आपकी भी यही आदत है तो ठहरिए, यह आदत हेल्दी नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चाय के साथ बेसन की चीजों को नहीं खाना चाहिए यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी करते हैं। इसके अलावा चाय के साथ बेसन की चीजों का सेवन पेट और पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं। 
 
2 कच्ची चीजें - कच्ची चीजें जैसे सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा जैसी चीजें भी चाय के साथ लेना आपकी सेहत और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा यह गर्म और ठंडे का सम्म‍िश्रण होगा जो पेट संबंधी समस्याएं भी दे सकता है।  
 
3 हल्दी वाली चीजें - अगर आप चाय के साथ या चाय पीने के तुरंत बाद ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिसमें हल्दी की मात्रा अधिक हो, तो यह भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका प्रमुख कारण है चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व, जो आपस में क्रिया करके आपके पेट में रासायनिक क्रिया कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं एवं पेट के लिए नुकसानदायक‍ तत्वों का निर्माण कर सकते हैं। इसलिए जब भी चाय पीने बैठें, ऐसी चीजों से दूरी बनाएं।
 
4 नींबू - चाय के साथ किसी ऐसी चीज का प्रयोग भी न करें जिसमें नींबू की मात्रा हो, यह नुकसानदायक है। कई लोग चाय में नींबू निचोड़कर लेमन टी बनाकर पीते हैं। लेकिन यह चाय एसिडिटी और पाचन संबंधी और गैस की समस्या भी पैदा कर सकती है। चाय में नींबू मिलाकर पीने से पेट में बनने वाला रसायन जहर जितना घातक हो सकता है। 
 
5 ठंडी चीजें - चाय के पहले पानी पीना तो ठीक है, लेकिन चाय के साथ या फिर चाय पीने के बाद पानी या किसी भी ठंडी चीज का सेवन किसी भी लि‍हाज से ठी‍क नहीं है। चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना, पाचन तंत्र पर बुरा असर ड डालता है और गंभीर एसीडिटी की समस्या या पेट की अन्य समस्या भी पैदा कर सकता है। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

up-ready-for-kanwar-yatra-yogi-govt-preparations

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख