Hanuman Chalisa
✕

आखिर क्या होता है महिलाओं में होने वाला पोस्टपार्टम डिप्रेशन?

Updated: रविवार, 11 सितम्बर 2022 (14:43 IST)
इन दिनों पोस्‍टपार्टम डिप्रेशन की खासी चर्चा है। दरअसल, यह महिलाओं में होने वाला एक तरह का डिप्रेशन है। आइए जानते हैं क्‍या होता है पोस्‍टपार्टम डिप्रेशन, क्‍या लक्षण और कैसे करें इलाज। जब मां अपने बच्‍चे को जन्‍म देती है तो सभी उसकी शारीरिक हेल्‍थ का ख्‍याल रखने के लिए कहते हैं, लेकिन कोई भी उसकी मानसिक हेल्‍थ की तरफ ध्‍यान नहीं देता।

दरअसल, डिलिवरी के बाद महिला के शरीर में हुए बदलाव उसके मन को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। यह इतना ज्‍यादा हो सकता है कि उसे आत्महत्या तक के ख्याल आने लगते हैं। इसी को पोस्‍टपार्टम डिप्रेशन कहा जाता है।

बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं में जो अवसाद यानी डिप्रेशन संबंधी समस्या होती है, उसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन कहते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान किसी महिला के शरीर में जितने बदलाव होते हैं, उतने ही बदलाव बच्चे के जन्म के बाद भी होते हैं। इस कारण हॉर्मोनल स्तर ऊपर नीचे होता है। इस दौरान माताओं को मानसिक और भावनात्मक समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं में मूड और व्यवहार में बदलाव हो सकता है। मूड स्विंग्स हो सकता है। मन उदास रहना, किसी से बात करने का मन ना नहीं होना और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। यहां तक कि कुछ महिलाओं का रोने का मन करता है।

किसे हो सकता है?
आपको बता दें कि यह हर महिला को नहीं होता, लेकिन करीब 70 प्रतिशत महिलाएं इस समस्या का सामना करती हैं। सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि यह लक्षण करीब दो महीने तक रह सकते हैं। वक्‍त के साथ यह ठीक भी हो जाता है। लेकिन कई बार डॉक्‍टर को दिखाना जरूरी हो जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख