ramcharitmanas

Health Tips : Smoking छोड़ने के बाद होते हैं ये बदलाव, जरूर जानें

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (15:16 IST)
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि स्मोकिंग करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंचता है, लेकिन इसके बाद भी लोग सिगरेट पीने के शौकीन होते हैं। बिना इसके दुष्परिणाम जाने स्मोकिंग शुरू तो कर देते हैं, लेकिन इसकी लत एक बार लगने के बाद इससे पीछा छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
 
सिगरेट इंसान को अंदर खोखला करते जाती है। हैरानी की बात तो यह है कि इसके नुकसान के बारे में जानकारी होने के बावजूद लोग इसे अपनी आदत बना लेते हैं। लेकिन आप इस बुरी आदत से छुटकारा पाने में कामयाब रहते हैं तो आपके शरीर में बहुत से सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं सेहतमंद जिदंगी तो आज ही स्मोकिंग को कर दीजिए बाय-बाय और इस लेख में जानिए सिगरेट पीने की आदत को छोड़ने के बाद क्या-क्या बदलाव होते हैं?
 
अगर आप स्मोकिंग छोड़ देते हैं तो इससे आपके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे जिससे लंग्स कैंसर का खतरा कम हो जाएगा।
 
सिगरेट पीने से सांसों में इसके धुएं की बदबू आती है, सिगरेट छोड़ने के बाद उससे आप बच जाएंगे। स्मोकिंग करने के बाद जो सांसों में से दुर्गंध आती है, दूर से भी कोई भी व्यक्ति इसकी पहचान कर सकता है कि आपने सिगरेट पी है।
 
धूम्रपान से आपके दांतों के रंग में भी बदलाव आता है। यदि आप इसे छोड़ते हैं, तो आपके दांत सामान्य रंग में वापस आ जाएंगे।
 
जो व्यक्ति स्मोकिंग करने का आदी होता है, उसके चेहरे पर से ग्लो मानो खत्म-सा होते जाता है और चेहरा मु्रझाया-सा नजर आता है। अगर आप स्मोकिंग करना छोड़ते हैं, तो चेहरे पर ग्लो धीरे-धीरे वापस आने लगेगा।
 
स्मोकिंग करने से हाथों के नाखून पीले पड़ने लगते हैं। यदि आप इसे छोड़ते हैं, तो नाखून का रंग कुछ ही समय में धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है।
 
जो व्यक्ति स्मोकिंग करते हैं, उन्हें सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। जब आप स्मोकिंग करना छोड़ देते हैं, तो सांस लेने में तकलीफ नहीं होती।
 
एनर्जी बढ़ जाती है
 
धूम्रपान छोड़ने के कुछ समय बाद ही आप खुद में यह बदलाव देख सकते हैं और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
 
जो व्यक्ति धूम्रपान करते हैं, उनमें दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जब आप स्मोकिंग करना छोड़ते हैं तो यह खतरा भी कम हो जाता है।
 
जब आप रोज स्मोकिंग करते है तो खांसी की समस्या आम हो जाती है और दिन-पर-दिन यह समस्या बढ़ती ही जाती है। जब आप अपनी इस बुरी आदत को अपनी जिंदगी से निकाल देंगे तो ये सारी समस्याएं भी अपने आप गायब हो जाएंगी। इसलिए आज ही इस लत से छुटकारा पाएं और सेहतमंद जिदंगी की ओर बढ़ें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख