Hanuman Chalisa

बारिश के दिनों में बढ़ता है तेजी से वजन? जानिए कैसे करें कम, Health Tips

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (10:22 IST)
मानसून के सीजन में वजन जल्दी बढ़ता है। क्योंकि मानसून और ठंड के मौसम में भूख अधिक लगती है। मौसम ठंडा होता है इसलिए तेल, घी और मसाले का सेवन भी अधिक किया जाता है। ताकि बॉडी में गर्मी बनी रहे।

हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से वह भी जरूरी है। लेकिन इन सबका अधिक सेवन करने से पेट फूलने लगता है और बाहर निकलने लगता है। तेजी से बढ़ते वजन को घटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में अपनी बढ़ती हुई क्रेविंग को कैसे कम करें और वजन कैसे कंट्रोल करें आइए जानते हैं ? 
 
1. रोज रात को भीगे हुए बादाम खाली पेट खाएं, लाभ मिलेगा।
 
2. अलग प्रकार-प्रकार के सूप का सेवन करें। आप टमाटर, मिक्‍स वेज, कोरिएंडर सूप, चाइनीस सूप पी सकते हैं, इसके साथ नमकीन थूली बना लीजिए। जिससे अधिक खाने पर नुकसान भी नहीं होगा और पेट भरकर खा सकेंगे।
 
3. बारिश के मौसम में भी पानी अधिक से अधिक पीएं। नियम से 7 बजे तक भोजन कर लें ताकि आसानी से भोजन पच सकें।
 
4. बारिश के मौसम में गरमा-गरम दाल-चावल खाने का मजा ही अलग होता है लेकिन चावल में शुगर और कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है जिससे वजन बढ़ता है। इसकी बजाएं आप ब्राउन राइस का सेवन करें।
 
5. लौ फैट दूध का सेवन करें। साथ ही अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहते हैं तो अंकुरित होने के बाद उन्हें भाप जरूर दें।
 
6. बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड या फास्ट फूड खाने की क्रेविंग हो रही है तो केले का सेवन कर लें। इससे आपकी भूख मिट जाएगी।
 
7. 'एक सेब नो डॉक्टर' जी हां रोज कम से कम खाली पेट एक सेब का सेवन जरूर करें। यह आपकी भूख को कम करता है। सेब में मौजूद पोटेशियम की वजह से भूख नहीं लगती है।

ALSO READ: Health Problems After Menopause: मेनोपॉज के बाद महिलाओं को होती हैं क्या परेशानियां

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख