Hanuman Chalisa

Weight Loss Tips: घर के इन कामों से करें अपनी तोंद अंदर

वज़न कम करने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं। इन प्रयासों में नियमित रूप से जिम जाना या वर्कआउट करना भी शामिल है। वर्कआउट की मदद से वज़न घटाना काफी फायदेमंद है। लेकिन इस बिजी लाइफस्टाइल में अक्सर हम वर्कआउट को समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन ऐसे कई घरेलू काम हैं, जिनमें आपको चलने-फिरने, उठने-बैठने की बहुत जरूरत होती है। इन्हें करके आप आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं। ज्यादातर घरेलू कामों में बॉडी मूवमेंट्स के ज़रिए आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन घरेलू काम के बारे में....
 
1. पोंछा लगाएं : कई लोगों को पोंछा लगाना पसंद नहीं होता है। लेकिन पोंछे की मदद से आप अपना वज़न कम कर सकते हैं क्योंकि कैलोरी बर्न करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। पोंछे से न केवल आपके हाथ बल्कि पैर की मांसपेशियों पर भी खिचाव आता है। आगे पीछे मूव होने से पीठ और कंधों को मजबूती मिलती है। कई लोग पोंछा लगाने के लिए मॉपिंग स्टिक का यूज करने लगे हैं लेकिन अच्छे रिजल्ट्स के लिए अपने हाथों से घुटनों के बल बैठकर पोंछा लगाएं। हर दिन 10-15 मिनट तक पोंछा लगाना किसी जुंबा या एरोबिक्स क्लास से भी ज्यादा बेहतर रिजल्ट दे सकता है।
2. हाथ से कपड़े धोएं : कपड़े धोना भी एक फायदेमंद एक्सरसाइज है। कपड़े धोने से आपके एक ही समय में हाथ, पैर और कोर की मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है। कपड़ों को पानी से निकलने, निचोड़ने और धूप में फैलाने से आपकी बॉडी पूरी तरह से मूव व स्ट्रेच होती है। आज के समय अधिकतर लोग कपड़े धोने के लिए ऑटोमेटिक मशीन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें कपड़े धुलने के साथ सुख भी जाते हैं। मशीन से आपकी बॉडी का कोई मूवमेंट नहीं होता है। इसलिए मशीन के बजाय रोज हाथ से कपड़े धोना वजन घटाने के लिए ज्यादा अच्छा विकल्प है।
 
3. खाना बनाएं : आप भी सोच रहे होंगे कि खाना बनाने से वजन कम कैसे किया जा सकता है लेकिन अपने हाथ से खाना पकाना एक हेल्दी चॉइस है। खुद खाना बनाने से आपको हेल्दी खाना मिलता है साथ ही आपको बॉडी का भी मूवमेंट होता है। सब्जी खरीदने से लेकर उन्हें धोना, काटना, तैयारी के लिए उठना-बैठना ये सब एक तरह की एक्सरसाइज है, जो आपके पेट सहित शरीर के सभी हिस्सों को फिट रखती है। 
 
4. बर्तन धोएं : खाना पकाने के बाद बर्तनों को धोना भी बॉडी को मूव करने की अच्छी एक्सरसाइज है। इस घरेलू काम में आपकी बाहों और बैली एरिया पर जोर पड़ता है। इससे शरीर के इन हिस्सों से वजन कम करना काफी आसान हो जाता है। आपको बता दें कि अगर एक 68 किलो वजन वाला व्यक्ति, वजन घटाने के लिए घरेलू काम करे, तो लगभग हर घंटे 200 कैलोरी बर्न कर सकता है। इसलिए आप बर्तन धोकर या घर के अन्य काम करके भी अपना वज़न घटा सकते हैं। 
ALSO READ: पानी पीने से भी बढ़ जाता है वजन, जानें कितना पीना चाहिए पानी

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख