suvichar
✕

दीपावली पर इन 10 बातों का रखें ख्याल वरना बढ़ जाएगा वजन

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (10:10 IST)
दिवाली मिठाईयों और पकवान के बिना अधूरी सी लगती है। लेकिन इनके ज्यादा सेवन से भी महीनों की मेहनत पर पानी फीर जाता है, जी हां यदि आप फिट रहना पसंद करते है और इसके लिए हर दिन मेहनत भी करते है। तो आपको दिवाली के समय कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत है, ताकि इस त्योहार आप इसका भरपूर मजा भी लें और फिट भी रह सकें। जानिए 10 जरूरी बातें 
 
1 आम दिनों में अपनी डाइट पर खास तौर से ध्यान दीजिए, और इस बात पर भी कि आप जो भी खा रहे हैं वह अतिरिक्त कैलोरी लिए हुए न हो। ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जिनमें फैट और कैलोरी बहुत कम हो और उर्जा भी मिलती रहे।
 
2  फल व कच्ची सब्जियों पर फोकर करें। जूस, सूप और सलाद भी बेहतर विकल्प है। यह सारी चीजें आपको उर्जा भी देंगी और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल कर पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाएंगी।
 
3  खाना पकाते समय घी-तेल का प्रयोग करने से बचें। अगर आपके लिए यह संभव नहीं हो, तो बहुत कम मात्रा में घी, तेल और मसालों का प्रयोग करें।
 
4  दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। चाहें तो नींबू निचोड़कर पानी पी सकते हैं, यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बढ़िया रहेगा।
 
5  जिन चीजों में शर्करा की मात्रा अधिक हो उनसे बिल्कुल दूरी बना लें और खाद्य पदार्थों में वसा की मात्रा पर भी विशेष ध्यान दें।
 
6  सुबह का नाश्ता भले ही अच्छी मात्रा में करें लेकिन रात का खाना बिल्कुल हल्का हो इस बात का ध्यान रखें। रात का खाना हमेशा के समय की अपेक्षा जल्दी खाएं और खाने व सोने के समय में अंतर रखें।
 
7  एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के लिए दिनभर में दो से तीन बार ग्रीन-टी पिएं। यह आपको हल्का महसूस कराएगी और उर्जावान बनाए रखने के साथ तनाव से भी दूर रखेगी।
 
8 दिनभर एक स्थान पर बैठे रहने के बजाए समय-समय पर उठकर चलते-फिरते रहें। सुबह या रात के समय टहलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। चाहें तो घर की छत पर ही चहलकदमी कर सकते हैं।
 
9  व्यायाम जरूर करें। नियमित तौर पर व्यायाम करने से आप जल्दी अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं। ज्यादा कुछ करने का मूड न हो तो घर पर रस्सी कूदना या बच्चों के साथ खेल-खेलना भी अच्छा तरीका है।
 
10 खाना खाने के बाद गरम या गुनगुना पानी पिएं। यह पाचनक्रिया को बेहतर करेगा और वसायुक्त भोजन करने पर पेट की चर्बी बढ़ने से रोकेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख