suvichar

सर्दियों में कम करना है वजन तो इन खास टिप्स को करें फॉलो

Updated: शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (10:46 IST)
सर्दी के दिनों में खाने-पीने के बहुत से स्वादिष्ट विकल्प उपलब्ध होते हैं। इस मौसम में पाचन तंत्र भी अपेक्षाकृत अधि‍क सक्रिय होता है, इसलिए आप जितनी भी पौष्टि‍क चीजें खाते हैं वे आसानी से पचती हैं और आप पाते हैं बेहतर सेहत। इस मौसम में वजन बहुत जल्दी बढ़ता है क्योंकि आप शारीरिक रूप से कम सक्रिय होते हैं। लेकिन अगर इन खास बातों का ख्याल रखा जाए, तो कम हो सकता है आपका मोटापा। जानें मोटापा घटाने के 5 प्रभावी टिप्स - 
 
1 खानपान - इस मौसम में आप सेहत बनाने के साथ-साथ वजन कम करने पर विशेष ध्यान दीजिए और डाइट भी उसके अनुसार ही लीजिए। खाने में फल, हरी सब्जियां और फाइबर की मात्रा अधि‍क लीजिए। इस मौसम में मीठा और फैटी फूड जरूर आकर्ष‍ित करता है, लेकिन इन्हें नजर अंदाज करें। फिर देखि‍ए कैसे कम नहीं होता आपका मोटापा।
 
2 गर्म पेय पदार्थ - इस मौसम में गर्मागर्म चाय अैर कॉफी स्वाद के साथ-साथ गर्माहट भी देते हैं। लेकिन इनका सेवन आपको कम करना होगा। इनमें मौजूद दूध और शकर आपका वजन कम होने में जरा मुश्किल पैदा कर सकते हैं। इनकी बजाय ग्रीन टी, ब्लैक टी या फिर गर्म पानी में नींबू और शहद या फिर दालचीनी का सेवन आपके वजन को कम करने में मदद करेंगे।
 
3 व्यायाम - इन दिनों में रजाई में घुसकर आराम करना ही अच्छा लगता है, लेकिन इस आराम के बजाए अगर सुबह जल्दी उठकर व्यायाम किया जाए तो आपका मोटापा कम होने में बेहद फायदा होगा। साथ ही शरीर में गर्माहट भी बनी रहेगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख