Hanuman Chalisa

सर्दी में घटेगा मोटापा, इन 5 तरीकों से

सर्दी के दिनों में खाने-पीने के बहुत से स्वादिष्ट विकल्प उपलब्ध होते हैं। इस मौसम में पाचन तंत्र भी अपेक्षाकृत अधि‍क सक्रिय होता है, इसलिए आप जितनी भी पौष्टि‍क चीजें खाते हैं वे आसानी से पचती हैं और आप पाते हैं बेहतर सेहत। इस मौसम में वजन बहुत जल्दी बढ़ता है क्योंकि आप शारीरिक रूप से कम सक्रिय होते हैं। लेकिन अगर इन 5 बातों का ख्याल रखा जाए, तो कम हो सकता है आपका मोटापा। जानें मोटापा घटाने के 5 प्रभावी टिप्स - 

 


1 खानपान - इस मौसम में आप सेहत बनाने के साथ-साथ वजन कम करने पर विशेष ध्यान दीजिए और डाइट भी उसके अनुसार ही लीजिए। खाने में फल, हरी सब्जियां और फाइबर की मात्रा अधि‍क लीजिए। इस मौसम में मीठा और फैटी फूड जरूर आकर्ष‍ित करता है, लेकिन इन्हें नजर अंदाज करें। फिर देखि‍ए कैसे कम नहीं होता आपका मोटापा।
2 गर्म पेय पदार्थ - इस मौसम में गर्मागर्म चाय अैर कॉफी स्वाद के साथ-साथ गर्माहट भी देते हैं। लेकिन इनका सेवन आपको कम करना होगा। इनमें मौजूद दूध और शकर आपका वजन कम होने में जरा मुश्किल पैदा कर सकते हैं। इनकी बजाय ग्रीन टी, ब्लैक टी या फिर गर्म पानी में नींबू और शहद या फिर दालचीनी का सेवन आपके वजन को कम करने में मदद करेंगे।
3 व्यायाम - इन दिनों में रजाई में घुसकर आराम करना ही अच्छा लगता है, लेकिन इस आराम के बजाए अगर सुबह जल्दी उठकर व्यायाम किया जाए तो आपका मोटापा कम होने में बेहद फायदा होगा। साथ ही शरीर में गर्माहट भी बनी रहेगी।

4 शराब को कहें ना - जी हां, अगर आप गर्माहट पाने के लिए शराब का सेवन कर रहे हैं, तो यह आपका वजन तेजी से बढ़ा सकता है। इस मौसम में शराब का सेवन कम कर आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं।


 
5 सक्रिय रहें - एक ही स्थान पर बैठे रहने के बजाए सक्रिय रहने का प्रयास करें ताकि आपका शरीर क्रियाशील रहे और वसा का जमाव न हो पाए। मोटापा और वसा कम करने में आप जितनी मेहनत करते हैं, उसे बनाए रखने के लिए आपका सक्रिय रहना बेहद जरूरी है।

4 शराब को कहें ना - जी हां, अगर आप गर्माहट पाने के लिए शराब का सेवन कर रहे हैं, तो यह आपका वजन तेजी से बढ़ा सकता है। इस मौसम में शराब का सेवन कम कर आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं।
 
5 सक्रिय रहें - एक ही स्थान पर बैठे रहने के बजाए सक्रिय रहने का प्रयास करें ताकि आपका शरीर क्रियाशील रहे और वसा का जमाव न हो पाए। मोटापा और वसा कम करने में आप जितनी मेहनत करते हैं, उसे बनाए रखने के लिए आपका सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

अगला लेख