biodatamaker

राखी का त्योहार कहीं बढ़ा न दे आपका वजन, इन बातों का रखें ध्यान

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (12:25 IST)
राखी जैसे त्योहार पर जहां भाई-बहनों को एक-दूसरे से मिलने का इंतजार होता है, वहीं इस दौरान जब परिवार वाले, रिश्तेदार एक साथ इकट्ठे होते है तब खाना-पीना भी बेशुमार होता है। खुशियां बढ़ाने वाला ये त्योहार कहीं आपका वजन न बढ़ा जाए। वजन को कंट्रोल में रखते हुए त्योहार का मजा लेना है, तो इन बातों पर ध्यान दें -
 
 
1 आम दिनों में अपनी डाइट पर खास तौर से ध्यान दीजिए, और इस बात पर भी कि आप जो भी खा रहे हैं वह अतिरिक्त कैलोरी लिए हुए न हो। ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जिनमें फैट और कैलोरी बहुत कम हो और उर्जा भी मिलती रहे।
 
2 फल व कच्ची सब्जियों पर फोकस करें। जूस, सूप और सलाद भी बेहतर विकल्प है। यह सारी चीजें आपको उर्जा भी देंगी और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल कर पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाएंगी।
 
3 खाना पकाते समय घी-तेल का प्रयोग करने से बचें। अगर आपके लिए यह संभव नहीं हो, तो बहुत कम मात्रा में घी, तेल और मसालों का प्रयोग करें।

ALSO READ: डायबिटीज के मरीजों का भी रक्षाबंधन रहे हेल्दी, अपनाएं ये 5 टिप्स
 
4 दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। चाहें तो नींबू निचोड़कर पानी पी सकते हैं, यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बढ़िया रहेगा।
 
5 जिन चीजों में शर्करा की मात्रा अधिक हो उनसे बिल्कुल दूरी बना लें और खाद्य पदार्थों में वसा की मात्रा पर भी विशेष ध्यान दें।
 
6सुबह का नाश्ता भले ही अच्छी मात्रा में करें लेकिन रात का खाना बिल्कुल हल्का हो इस बात का ध्यान रखें। रात का खाना हमेशा के समय की अपेक्षा जल्दी खाएं और खाने व सोने के समय में अंतर रखें।
 
7 एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के लिए दिनभर में दो से तीन बार ग्रीन-टी पिएं। यह आपको हल्का महसूस कराएगी और उर्जावान बनाए रखने के साथ तनाव से भी दूर रखेगी।
 
8 दिनभर एक स्थान पर बैठे रहने के बजाए समय-समय पर उठकर चलते-फिरते रहें। सुबह या रात के समय टहलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। चाहें तो घर की छत पर ही चहलकदमी कर सकते हैं।

ALSO READ: रक्षाबंधन पर दूर रहें इन 5 चीजों से... सेहत के लिए हैं खतरनाक
 
9 व्यायाम जरूर करें। नियमित तौर पर व्यायाम करने से आप जल्दी अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं। ज्यादा कुछ करने का मूड न हो तो घर पर रस्सी कूदना या बच्चों के साथ खेल-खेलना भी अच्छा तरीका है।
 
10 खाना खाने के बाद गरम या गुनगुना पानी पिएं। यह पाचनक्रिया को बेहतर करेगा और वसायुक्त भोजन करने पर पेट की चर्बी बढ़ने से रोकेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख