शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Waste out of the best
Written By

वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट : घर में रखीं चीजों से बनाएं सजावटी आइटम

वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट : घर में रखीं चीजों से बनाएं सजावटी आइटम - Waste out of the best
लॉकडाउन का समय चल रहा है, तो क्यों न इस समय को रचनात्मकता के साथ बिताया जाए? मतलब यह कि क्यों न कुछ क्रिएटिव किया जाए? घर में मौजूद पुराने सामान को वेस्ट समझकर यदि आप फेंक देते हैं तो हम आपको बता दें कि इन्हीं वेस्ट से आप कुछ बेस्ट बना सकते हैं। जी हां, बिलकुल सही पढ़ा आपने। आइए जानते हैं घर में रखीं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनसे आप सजावटी सामान बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
 
अगर घर या बगीचे में छोटे पत्थर उपलब्ध हैं, तो उनके आकार के अनुसार उन पर रंग करके अलग-अलग फल बना सकते है, जैसे स्ट्रॉबैरी, आम या तरबूज। इन फलों को एक छोटी-सी टोकरी में सजा सकते हैं।
 
हमारे घर में आसानी से पानी की बेकार बोतलें या कोल्ड ड्रिंक की बोतलें हैं। आप इन बोतलों का उपयोग फूलदान बनाने के लिए कर सकते हैं। यह तरीका आपके घर को सुंदर बना सकता है। इसके लिए बोतल को धोएं और इसे सुखाएं और उसका लेबल हटा दें और अपनी पसंद के रंग में बोतल को पेंट करें। जब पेंट सूख जाए तब इसे एक बार फिर से पेंट करें। आप बोतल पर डिजाइन बनाने के लिए मास्किंग टेप का उपयोग कर सकते हैं।
 
आप चमकदार मछली बनाने के लिए पुरानी सीडी का उपयोग कर सकते हैं। सीडी के केंद्र भाग को छोड़कर पूरी सीडी को फेविकोल से ढंक दें। सीडी पर ग्लिटर छिड़कें और इसे सूखने दें। एक बार सीडी सूख जाती है, तो अतिरिक्त चमक को साफ करें। कार्ड पेपर के साथ मुंह, पंख, मछली की पूंछ काटें और टेप के साथ सीडी की खाली तरफ पेस्ट करें। मछली के चेहरे के एक तरफ गुगली आंख को चिपकाएं। चमकदार मछली तैयार है!
 
ये भी पढ़ें
Fitness Tips : क्या झाडू-पोंछा है कमर का बेहतर व्यायाम? जानिए expert advice