biodatamaker

इन विटामिन के सेवन से पाएं खूबसूरत और चमकदार त्वचा

Updated: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (10:04 IST)
खूबसूरत त्वचा की चाहत हर किसी की होती है। क्लियर और ग्लोंइग स्किन हर कोई पसंद करता है। जिसके लिए हम पूरे प्रयास भी करते हैं, चाहे बात करें वर्कआउट की, हमारी डाइट या हमारे स्किन केयर रूटीन की हम हर तरह के जतन करते रहते हैं, क्योंकि गलत लाइफस्टाइल हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा पर भी असर डालती है। ऐसे में सही डाइट आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करती है। बस जरूरत है तो कुछ ऐसे विटामिन्स  को अपनी डाइट में शामिल करने की जो आपकी त्वचा को अंदर से पोषण दें। तो आइए जानते हैं ऐसे विटामिन के बारे में  जिनका सेवन आपको करना चाहिए....
 
विटामिन ए
 
विटामिन ए आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए बहुत आवश्यक होता है। चेहरे से झुर्रियों को कम करने और बालों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए का सेवन जरूर करें।वहीं त्वचा को सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान को भी विटामिन ए रोकता है। इसलिए अपनी डाइट में आप विटामिन ए को जरूर शामिल करें।
 
विटामिन बी-3
 
त्वचा की बढ़ती उम्र को कम करना चाहते है, तो विटामिन बी-3 का सेवन करें। क्योंकि इसकी कमी से चेहरे की चमक धीरे-धीरे गायब होती जाती है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
 
विटामिन के
 
चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान है, तो विटामिन के की कमी न होने दे। यह इसकी कमी से होते है। इसका सेवन जरूर करें। 
 
विटामिन सी
 
विटामिन सी आपकी खूबसूरती के लिए बहुत फायदेमंद होता है ये बात अधिकतर लोग जानते हैं। विटामिन सी का सेवन आप खूबसूरत त्वचा के साथ-साथ हेल्दी बालों की चाहत को भी पूरा कर सकते है।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख