suvichar

Health Care : कहीं आपको तो नहीं है Vitamin D की कमी, जानिए 5 लक्षण

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (08:54 IST)
हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 लक्षण जो शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी की ओर इशारा करते है। जैसे ही आपको खुद में नीचे बताए गए लक्षण नजर आए, तुरंत ही विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सूर्य देव की शरण में जाएं और नियमित धूप लें - 
 
1 हड्डी और मांसपेशि‍यां कमजोर - यदि आप हड्ड‍ियों में दर्द व कमजोरी के साथ ही मांसपेशि‍यों में लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन डी हड्ड‍ि‍यों के लिए अति आवश्यक होने के साथ ही दांतों और मांसपेशि‍यों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है।
 
2 उच्च रक्तचाप - अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो इसका असर आपके ब्लडप्रेशर यानि रक्तचाप पर पड़ सकता है। इसकी कमी से अक्सर उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा होती है।
 
3 तनाव एवं उदासी - खास तौर से महिलाओं में विटामिन डी की कमी से तनाव की समस्या पैदा हो जाती है और इसके कारण वे लगातार उदासी महसूस करती हैं। महिलाओं में विटामिन डी की आवश्यकता अधि‍क होती है।
 
4 मूड पर असर - शरीर में विटामिन डी की कमी का सीधा असर आपके मूड पर पड़ता है। इसकी कमी से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के निर्माण पर असर पड़ता है जो आपके बदलते मूड के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
 
5 आलस और थकान - अगर आप अपने अंदर ऊर्जा की महसूस करते हैं और लगातार थकान व आलस से भरा महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करवाइए। विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख