dharma sangrah

Vitamin B12 की कमी डालती है आपके चलने पर प्रभाव

Updated: सोमवार, 26 जून 2023 (18:00 IST)
Vitamin B12 Deficiency Symptoms
जितना महत्व हम कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और फैटी लीवर जैसीबिमारियों को रोकने पर देते हैं उतना ही महत्वपूर्ण शरीर में पोषक तत्व की कमियों पर देना भी है। विटामिन बी12 एक ज़रूरी पोषक तत्व है जो हमारी मेंटल और फिजिकल स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। यह हमारे शरीर में डीएनए और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी एक प्रमुख पोषक तत्व है। विटामिन B12 की कमी के कारण आपको गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं विटामिन B12 की कमी से दिमाग में क्या लक्षण होते हैं.......
 
  • चलने और बोलने में समस्या: यूके नेशनल हेल्थ सर्विसेज (एनएचएस) का मानना है कि विटामिन B12 की कमी आपके दिमाग की सिग्नल देने वाली नस को प्रभावित करती है। इस नस के प्रभावित होने के कारण आपका पूरा शरीर प्रभावित होता है जिससे आपको बोलने और चलने में समस्या आ सकती है। एक अध्यन के मुताबित ये सामने आया है कि विटामिन B12 की कमी वाला व्यक्ति अस्थिर या लड़खड़ाते हुए चलता है।


क्या हैं विटामिन B12 के अन्य लक्षण?
शरीर में विटामिन B12 की कमी धीरे-धीरे देखने को मिलती है जिससे लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं। चलिए जानते हैं विटामिन B12 के अन्य लक्षणों के बारे में......
  1. हाथ या पैरों में झुनझुनी या सेंसेशन महसूस होना।
  2. चलने में समस्या होना या बैलेंस बनाने में समस्या आना।
  3. अनेमिया की समस्या होना।
  4. सोचने या समझने में समस्या होना। 
  5. कमजोरी या थकान की शिकायत होना।
कैसे करें विटामिन B12 की कमी को पूरा?
पौधे विटामिन बी12 नहीं बनाते हैं। विटामिन B12 के लिए आपको मीट, डेरी प्रोडक्ट, ब्रेड या अंडे जैसे फूड का सेवन करना ज़रूरी है। सख्त शाकाहारियों और विगन खाना खाने वाले लोगों में B12 की कमी होने का खतरा अधिक होता है।  ऐसे में उन्हें विटामिन से भरपूर डाइट लेने की ज़रूरत है या विटामिन सप्लीमेंट उनके लिए बेहतर विकल्प है। जिन लोगों ने वजन घटाने के लिए सर्जरी करवाई है उनमें भी विटामिन बी12 की कमी होने की संभावना अधिक होती है क्योंकि ऑपरेशन के कारण शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है।
ALSO READ: 27 जून, मधुमेह जागृति दिवस: इन 10 सरल उपायों से होगा डायबिटीज से बचाव

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख