Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Face Masks के इस्तेमाल के दौरान रखें इन बातों का ख्याल

कोविड-19 के दौर में फेस मास्क हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है, वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क पहनना, दस्ताने पहनना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है। कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क पहनना आवश्यक है। मास्क आपको संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही मास्क के इस्तेमाल से वायरस के प्रसार को सीमित और कम किया जा सकता है। हालांकि, हमें फेस मास्क पहनने के संभावित दुष्प्रभावों को भी ध्यान में रखना चाहिए, जैसे जिन लोगों को लंबे समय तक फेस मास्क पहनना होता है, उन्हें त्वचा संबधी परेशानी भी होती है और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि सांस लेने में कठिनाई, त्वचा में जलन, पसीना और बंधा हुआ सा महसूस होना।
 
फेस मास्क से क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं, आइए जानते हैं।
 
नाक के पास चकत्ते पड़ना या रेडनेस होना।
 
लंबे समय तक मास्क के उपयोग से नाक पर और कान के पीछे घाव हो सकते हैं, क्योंकि इलास्टिक का दबाव इन क्षेत्रों को चोट पहुंचाना शुरू कर देता है।
 
त्वचा में खुजली, सूजन या लाल धब्बे होना।
 
मुहांसों की समस्या होना।
 
लंबे समय तक मास्क के इस्तेमाल से सांस लेने में तकलीफ होना जिससे श्वसन की समस्या या फेफड़ों से जुड़ी परेशानी होना।
 
अब जानते है फेस मास्क के दुष्प्रभाव से कैसे खुद को बचाएं?
 
कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करके आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
 
मुंहासों और त्वचा की शुष्कता से बचने के लिए ढेर सारा पानी पिएं।
 
ताजे फल और सब्जियां खाएं।
 
अगर आपकी त्वचा पर दाने हैं तो किसी भी तरह के फेस पैक या केमिकल का इस्तेमाल न करें।
 
यदि आपकी तैलीय त्वचा है, तो नियमित अंतराल पर अपना चेहरा धोते रहें।
 
यदि आपको लगातार जलन हो रही है, तो यह एक त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करने का समय है।
 
अपने चेहरे को लगातार स्पर्श न करें, यह न केवल बीमारी फैला सकता है बल्कि यह कीटाणुओं को भी फैला सकता है, जो त्वचा में संक्रमण का कारण बन सकता है।
 
नियमित रूप से अपने कान के आसपास की जगह को धोएं और मॉइश्चराइज करें।
 
फेसमास्क पहनना वायरस से बचने के लिए आवश्यक है। कुछ समय तक आपको अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। समझदारी के साथ बढ़ाया हुआ हर कदम आपकी सेहत के जरूरी है। इसलिए फेसमास्क का जरूर इस्तेमाल करें।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख