biodatamaker

सफेद और गुलाबी मिर्च के बारे में सुना है? नहीं तो इसे जरुर पढ़ें

Updated: शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (09:54 IST)
हरी,लाल और काली मिर्च भूल जाएं सफेद और गुलाबी मिर्च दे रही हैं फायदे, जरूर पढ़ें
 
भारतीय रसोई में काली मिर्च का इस्तेमाल आमतौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन्हीं मसालों में और भी तरह की मिर्चियां होती है जैसे सफेद, हरी और गुलाबी, जिनका इस्तेमाल कम ही लोगों को पता है। आइए, आपको बताएं अन्य रंगों की मिर्चियों के बारे में -
 
1 सफेद मिर्च -
 
ये छोटी फली होती है। इसे कच्चा तोड़कर कुछ समय पानी में भिगोया जाता है जिससे उसकी ऊपरी परत मुलायम होकर हट जाए। ये हल्की तीखी होती है और इसका इस्तेमाल क्रीम सॉस, मसले हुए आलू, हल्के रंग और क्रीम युक्त व्यंजनों में किया जाता है। यह मिर्च डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है...
 
2 हरी मिर्च -
 
जब फली हरे रंग की होती है, तभी ये तोड़कर सुखाई जाती है। इस अवस्था में ये काफी खुशबूदार होती है जो किसी फल की तरह महकती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल सॉस, सूप, सलाद ड्रेसिंग, आलू सलाद और पास्ता में किया जाता है। फ्रांस के व्यंजनों में ये मुख्य सामग्री होती है। यह मिर्च इम्यून सिस्टम के लिए बेहतर मानी गई है....
 
 
3 गुलाबी मिर्च -
 
ये मिर्च पेरूवियन पेड़ से मिलती है। ये सुंदर गुलाबी रंग की होती है, इसे भोजन को सजाने और रंगत लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ये सलाद ड्रेसिंग, सूप, डिजर्ट, सॉस या हल्के रंग के भोजन में ऊपर से डाली जाती है। इसे तेज आंच में पकाने पर इसका स्वाद खराब हो जाता है। इसलिए इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। दिल के हर तरह के रोग को भगाने में इस मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है....
 
4 काली मिर्च -
 
इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे, ये काफी तेज व गर्म होती है। इसका इस्तेमाल हम कई तरह की सब्जियों व व्यंजनों में डालने के लिए करते है। भारत, नेपाल, उत्तरी अफ्रीका, मलेशिया और इंडोनेशिया में भोजन में इस्तेमाल की जाती है। यह गले और फेफड़े के हर रोग में लाभदायक है.... 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख