manglik dosh calculator
✕

फेस्टिव सीजन के बाद बढ़ गया है वजन तो इन आसान टिप्स से करें कम, जानें Expert Advice

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (16:07 IST)
फेस्टिव सीजन अब लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन इसके बाद बढ़ते हुए वजन की चिंता अब शुरू हो चुकी है। जी हां, त्योहारों के समय हम खूब मिठाइयों व तरह-तरह के पकवान का सेवन करते हैं। वैसे भी त्योहार मिठाई की मिठास के बिना तो अधूरा ही है, इसलिए इसको जमकर खाया जाता है। लेकिन फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद बढ़ता वजन हमारी बड़ी परेशानी का सबब बनकर उभरता है। फेस्टिवल की मस्ती के बाद बढ़ते वजन को कम करने की टेंशन अक्सर लोगों को परेशानी में डाल देती है जिसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी आजमाने से नहीं चूकते। लेकिन इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं एक्सपर्ट एड्वाइस, जो आपको फेस्टिव सीजन के बाद बढ़ते वजन को कम करने के लिए ऐसे टिप्स बता रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप बिलकुल पहले की तरह फिट हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या कहते है एक्सपर्ट योगाचार्य राजू सोनी दीपक।
 
फेस्टिव सीजन के बाद बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए...
 
योगाचार्य राजू सोनी दीपक
 
व्यायाम (योग, प्राणायाम)
 
बढ़ते वजन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको नियमित अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। शरीर का भार पेट में जमी चर्बी से बढ़ता है। पेट के पाचन को बढ़ाकर हम पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं, वहीं प्राणायाम के नियमित अभ्यास से आप प्राणवायु को संतुलित कर अपने मन को शांत रख सकते हैं।
 
वजन कम करने के लिए आपको नौकासन, त्रिकोणासन, कपालभांति, प्राणायाम व अनुलोम-विलोम का नियमित अभ्यास करना चाहिए, वहीं आपकी डाइट आपको फिट रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। फेस्टिव सीजन में आपने बहुत अधिक मिठाइयों और तेल से बनी चीजों का अत्यधिक सेवन कर लिया है। अब वक्त है वापस अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का और खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही और संतुलित डाइट लेने का। इसके लिए आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
 
सुबह के नाश्ते में जूस को शामिल करें, वहीं ड्राई फ्रूट्स को रातभर भिगोकर इसका सुबह-सुबह सेवन करें।
 
अब बारी आती है आपके दोपहर के खाने की तो इसके लिए आप इस बात का ख्याल रखें कि दोपहर का खाना आप हल्का लें। ख्याल रखें कि आपका भोजन फाइबरयुक्त हो और आसानी से पच जाए। दोपहर के भोजन में आप छाछ जरूर पीएं। आप 1 गिलास छाछ में सिंका हुआ जीरा, अजवाइन व काला नमक डालें और फिर छाछ का सेवन करें।
 
इसी प्रकार आपको रात का भोजन भी लाइट ही रखना है। आप रात के खाने में दलिया, खिचड़ी, दूध-रोटी आदि ले सकते हैं। ख्याल रखें कि आपको अपना रात का भोजन जल्दी करना करना है। आप शाम को 7 से 8 के बीच अपना रात का भोजन खत्म कर लें। इसके बाद कम से कम 1 घंटे बाद हजार कदम या आधा घंटा टहल लें ताकि आपका खाना अच्छी तरह से पच जाए। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद सोने न जाएं।
 
विटामिन सी युक्त चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। आप जूस का सेवन करें। इसके अलावा आप अपने आहार में भी विटामिन सी को शामिल करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख