शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Tips to get rid of dry eyes
Written By

Eye Care :क्या आपकी भी आंखों का पानी सूख जाता है, जानिए इलाज

Eye Care :क्या आपकी भी आंखों का पानी सूख जाता है, जानिए इलाज - Tips to get rid of dry eyes
बढ़ती गर्मी में शरीर में पानी की कमी तो होती ही है इसके अलावा तेज धूप में देर तक रहने से आंखों का पानी भी सूख सकता है। जिससे आंखों में जलन, चुभन और खुजली जैसी परेशानी हो सकती है। वैसे तो आंखों का पानी सुखने यानी कि ड्राई आई होने की अन्य कई वजह भी हो सकती है लेकिन भीषण गर्मी की वजह से अगर ऐसा हो, तो आपको आंखों की देखभाल इस तरीके से करनी चाहिए -
 
1 आंखों पर वातावरण का सीधा असर पड़ता है इसलिए अधिक देर तक धूप में ना रहें।
 
2 घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनकर चलें।
 
3 काम के दौरान एक मिनट में लगभग 15 बार पलकें जरूर झपकाएं।
 
4 हर तीन घंटे के अंतराल में आंखों पर पानी का छींटा मारें।
 
5 आंखों को ठंडक और राहत पहुंचाने के लिए खीरा लगाएं।
 
6 डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप जरूर लें और रोजाना इस्तेमाल करें।
 
 
ये भी पढ़ें
शाहीन बाग की घटना पर कविता : प्रेम, दिल्ली, होली